न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोडीन कफ सिरप केस पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले– हर माफिया के तार समाजवादी पार्टी से जुड़े

कोडीन कफ सिरप मामले पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहली बार खुलकर बयान दिया। NDPS एक्ट के तहत हुई कार्रवाई, STF गिरफ्तारियां, समाजवादी पार्टी पर आरोप और यूपी विधानसभा शीतकालीन सत्र को लेकर सरकार का रुख जानें।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 19 Dec 2025 12:21:30

कोडीन कफ सिरप केस पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले– हर माफिया के तार समाजवादी पार्टी से जुड़े

उत्तर प्रदेश की सियासत में कोडीन कफ सिरप मामले को लेकर हलचल तेज हो गई है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र से ठीक पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मुद्दे पर पहली बार खुलकर अपनी बात रखी। शुक्रवार (19 दिसंबर) को मीडिया से बातचीत में सीएम योगी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कोडीन से जुड़े पूरे मामले में सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं और पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत व्यापक कार्रवाई की है। उन्होंने दावा किया कि इस प्रकरण में जिन-जिन लोगों पर शिकंजा कसा गया है, उनके संबंध समाजवादी पार्टी से जुड़े पाए गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब तक जिन माफियाओं और आरोपियों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है, उनके तार समाजवादी पार्टी से जुड़े सामने आए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, वैसे-वैसे सपा से जुड़े और भी रिश्ते उजागर होंगे। सीएम योगी के मुताबिक, इस मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों की नजदीकियां समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से भी सामने आई हैं और पैसों के लेनदेन के संकेत भी मिले हैं। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद सच पूरी तरह से सामने आ जाएगा और दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा।

कोडीन को लेकर कार्रवाई पर सीएम योगी ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री ने बताया कि कोडीन एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम के तहत आने वाली एक औषधि है, जिसका इस्तेमाल गंभीर खांसी के इलाज में किया जाता है। इसका कोटा और आवंटन सेंट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो द्वारा तय किया जाता है। लेकिन शिकायतें सामने आई थीं कि इसका नशीले पदार्थ के तौर पर दुरुपयोग किया जा रहा है। इसी को देखते हुए FSDA ने इसे NDPS के दायरे में लाया और इसके बाद सख्त कार्रवाई शुरू की गई। उन्होंने कहा कि इस मामले में FSDA, यूपी पुलिस और एसटीएफ मिलकर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं, अवैध तस्करी के कई मामले पकड़े गए हैं और बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां भी हुई हैं।

शीतकालीन सत्र को लेकर सरकार का रुख साफ

कोडीन मामले के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र आज से शुरू होकर 24 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान माननीय सदस्य सदन में जनता से जुड़े मुद्दे उठाएंगे और प्रदेश के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण विधायी कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। सीएम योगी ने भरोसा दिलाया कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है और विकास से जुड़े विषयों पर उसका रुख सकारात्मक रहेगा। उन्होंने सभी दलों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सत्र को सुचारू रूप से चलाना सभी की जिम्मेदारी है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का विपक्ष पर हमला

वहीं शीतकालीन सत्र को लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तैयारी के साथ सदन में आई है और विपक्ष के हर सवाल का जवाब दिया जाएगा। साथ ही प्रदेश के चतुर्मुखी विकास की प्रतिबद्धता के साथ विभिन्न विधेयकों को पारित कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अनुपूरक बजट भी इसी सत्र में पास किया जाएगा।

ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा पूरी तरह से भटक चुकी है। उन्हें वंदे भारत ट्रेन से चिढ़ है, श्रीराम से चिढ़ है और वे सनातन धर्म को फूटी आंख से भी नहीं देखना चाहते। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने तुष्टीकरण की राजनीति की सारी सीमाएं पार कर दी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल