न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चित्रकूट में दिल दहला देने वाली वारदात, व्यापारी के नाबालिग बेटे की हत्या; 40 लाख फिरौती न मिलने पर उतारा मौत के घाट, मुठभेड़ में एक आरोपी ढेर

चित्रकूट के बरगढ़ में 13 वर्षीय किशोर के अपहरण के बाद 40 लाख रुपये की फिरौती न मिलने पर हत्या कर दी गई। पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी ढेर, दूसरा घायल और तीसरा फरार है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 23 Jan 2026 12:44:36

चित्रकूट में दिल दहला देने वाली वारदात, व्यापारी के नाबालिग बेटे की हत्या; 40 लाख फिरौती न मिलने पर उतारा मौत के घाट, मुठभेड़ में एक आरोपी ढेर

चित्रकूट: जिले के बरगढ़ कस्बे में अपराधियों ने इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया है। कपड़ा व्यापारी के 13 वर्षीय बेटे का अपहरण करने के बाद अपहर्ताओं ने 40 लाख रुपये की फिरौती न मिलने पर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह किशोर का शव उसके घर से कुछ दूरी पर खून से सना हुआ मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना के बाद पुलिस और अपहरणकर्ताओं के बीच हुई मुठभेड़ में प्रयागराज के कर्मा थाना क्षेत्र का रहने वाला एक आरोपी कल्लू गोली लगने से मारा गया। वहीं दूसरे आरोपी इरफान के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीसरा आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी कर्मा इलाके के ही निवासी हैं।

इस जघन्य हत्या से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने झांसी–मीरजापुर हाईवे को जाम कर दिया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। हालात को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

कोचिंग जाने के बाद लापता हुआ था आयुष

बरगढ़ बाजार में कपड़े की दुकान चलाने वाले अशोक कुमार केसरवानी का बेटा आयुष गुरुवार शाम करीब छह बजे कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजन चिंतित हो उठे और अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की।

इसी बीच शाम करीब नौ बजे अपहरणकर्ताओं ने फोन कर 40 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। अचानक आई इस कॉल से परिवार के होश उड़ गए। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस के सक्रिय होते ही की गई हत्या

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और बच्चे की तलाश शुरू की गई। लेकिन पुलिस की सक्रियता की भनक लगते ही अपहरणकर्ताओं ने आयुष की निर्मम हत्या कर दी। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे किशोर का शव बरामद हुआ, जिसके बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल फैल गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल