न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बांकेबिहारी मंदिर में बदलाव! अब श्रद्धालु खुद अर्पित करेंगे ठाकुर जी को भोग

वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में नया नियम लागू, अब श्रद्धालु प्रतिदिन ठाकुर जी को भोग अर्पित करेंगे। 15 फरवरी से दर्शन का लाइव प्रसारण और भोग प्रायोजन की नई व्यवस्था शुरू होगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Dec 2025 9:25:25

बांकेबिहारी मंदिर में बदलाव! अब श्रद्धालु खुद अर्पित करेंगे ठाकुर जी को भोग

वृंदावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों और व्यवस्थापकों के लिए एक नया नियम लागू होने जा रहा है। उच्चाधिकार प्रबंधन समिति की सोमवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अब नए साल से श्रद्धालुओं द्वारा प्रतिदिन ठाकुर बांकेबिहारी को अर्पित किया जाएगा। प्रतिदिन चार पहर के भोग का जिम्मा भक्तों को सौंपा जाएगा, जिससे भक्त भोग सेवा में हिस्सा ले सकेंगे और भोग व्यवस्था भी सुव्यवस्थित रहेगी।

हालांकि मंदिर के हलवाई को नियमित भुगतान जारी रहेगा। फिलहाल आइआइटी रुड़की की टीम की रिपोर्ट पूरी न होने के कारण मंदिर में रेलिंग व्यवस्था पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया। 15 फरवरी से मंदिर में ठाकुरजी के दर्शनों का लाइव प्रसारण भी शुरू होगा, जिसके लिए मंदिर के अंदर और बाहर एलईडी लगाई जाएंगी।

उच्चाधिकार प्रबंधन समिति का निर्णय

शहीद लक्ष्मण सिंब भवन स्थित समिति कार्यालय में हुई बैठक में ठाकुरजी को देरी से अर्पित होने वाले बालभोग का मुद्दा चर्चा में आया। समिति अध्यक्ष, सेवानिवृत्त न्यायाधीश अशोक कुमार ने कहा कि एक जनवरी से श्रद्धालुओं द्वारा प्रायोजित भोग ही सुबह से शाम तक ठाकुरजी को अर्पित किया जाएगा। अनुमानित लगभग एक लाख रुपये की राशि श्रद्धालुओं को भोग प्रायोजित करने के लिए भुगतान करनी होगी। 24 दिसंबर को होने वाली अगली समिति बैठक में धनराशि पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

भोग पर मासिक खर्च और अनियमितताएं

अध्यक्ष ने बैठक में बताया कि भोग पर हर माह लगभग सात लाख रुपये का खर्च आता है। मंदिर कोष से भोग पर कई बार अनियमितताएं भी सामने आई हैं। वर्ष 2017 में एक वर्ष तक भोग पर कोई खर्च नहीं हुआ। कोविड काल में मंदिर बंद रहने पर सामान्य दिनों से अधिक खर्च हुआ। सीए की रिपोर्ट में पिछले दो दशकों में सेवायतों द्वारा अनियमितताओं और न्यायालय के आदेश न मानने पर करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये का अर्थदंड लगाया गया, जो अभी तक वसूल नहीं हो पाया।

रेलिंग व्यवस्था के लिए आइआइटी रुड़की की टीम ने सर्वे किया था, लेकिन रिपोर्ट न आने के कारण अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया। 15 फरवरी से मंदिर में दर्शन की लाइव स्ट्रीमिंग सुयोग्य मीडिया को निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

सेवायत परिवारों की पेंशन पर समीक्षा

बैठक में वृद्धावस्था, विधवा पेंशन और बच्चों की शिक्षा के लिए दी जाने वाली छात्रवृत्ति पर भी चर्चा हुई। आडीटर वाईके गुप्ता एंड कंपनी ने इसमें अनियमितताओं का आरोप लगाया और इसे व्यर्थ खर्च बताया। सेवायत सदस्यों ने इसे पारंपरिक अधिकार बताते हुए लागू रखने की बात कही। मंदिर की सुरक्षा एजेंसी की सेवाओं की समीक्षा भी बैठक में हुई।

कोटा में मंदिर की भूमि अधिग्रहण

मंदिर की राजस्थान के कोटा में 90-100 बीघा भूमि है, जिसके अभिलेख प्रबंधन के पास नहीं हैं। भूमि अधिग्रहण और अभिलेख प्राप्त करने के लिए उपजिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज वर्मा की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई। यह टीम राजस्थान जाकर भूमि संबंधी दस्तावेज़ संकलित करेगी और क्षेत्र में कार्रवाई करेगी।

बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य

सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुकेश मिश्रा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार, डीएम व सचिव चंद्रप्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, विप्रा उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, पुरातत्वविद् डा. स्मिता एस कुमार, एडीएम फाइनेंस पंकज वर्मा, गोस्वामी सदस्य शैलेंद्र गोस्वामी, श्रीवर्धन गोस्वामी, दिनेश कुमार गोस्वामी और विजय कृष्ण गोस्वामी बैठक में मौजूद रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत-US ट्रेड डील पर फिर तेज हुई बातचीत, मोदी-ट्रंप जल्द कर सकते हैं फोन पर चर्चा; अटके मुद्दों को सुलझाने की कोशिश
भारत-US ट्रेड डील पर फिर तेज हुई बातचीत, मोदी-ट्रंप जल्द कर सकते हैं फोन पर चर्चा; अटके मुद्दों को सुलझाने की कोशिश
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद सामने आया नया वीडियो, घायल कैप्टन स्मित माछर बोले- ‘मुझे कई बार मारा’
फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद सामने आया नया वीडियो, घायल कैप्टन स्मित माछर बोले- ‘मुझे कई बार मारा’
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई
तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई
रेत माफिया के पीछे जाएगी परिणीति चोपड़ा, 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी सस्पेंस से भरी कहानी
रेत माफिया के पीछे जाएगी परिणीति चोपड़ा, 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी सस्पेंस से भरी कहानी
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल