न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आजम खान फिर अस्पताल में भर्ती, बीमारियों के चलते मुकदमों की सुनवाई टली

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी बीमारी के चलते कई मुकदमों की सुनवाई स्थगित कर दी गई है। कोर्ट ने अब इन मामलों की नई तारीखें तय की हैं, जबकि पार्टी ने कहा कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Oct 2025 8:11:27

आजम खान फिर अस्पताल में भर्ती, बीमारियों के चलते मुकदमों की सुनवाई टली

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान एक बार फिर अस्वस्थ हो गए हैं। उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी वजह से उनसे जुड़े कई मामलों की अदालत में सुनवाई गुरुवार को स्थगित कर दी गई। आजम खान के अधिवक्ता ने कोर्ट में स्थगन प्रार्थना पत्र दाखिल करते हुए बताया कि मुवक्किल की तबीयत ठीक नहीं है। इसके चलते अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख तय कर दी।

दो पैन कार्ड वाले मामले में टली सुनवाई

भाजपा नेता और रामपुर से विधायक आकाश सक्सेना ने सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। आरोप है कि दोनों ने साजिश के तहत अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड बनवाए और उनका उपयोग किया। एडीजीसी संदीप सक्सेना ने बताया कि बचाव पक्ष की ओर से स्थगन याचिका दिए जाने के कारण इस मामले में बहस नहीं हो सकी और सुनवाई आगे बढ़ा दी गई।

सेना पर विवादित बयान वाला मामला भी लटका

आजम खान के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में दर्ज सेना पर विवादित बयान से जुड़े केस की सुनवाई भी स्थगित कर दी गई। अब यह सुनवाई 3 नवंबर को होगी। इसी तरह, अजीमनगर थाने में दर्ज कस्टोडियन की जमीन कब्जाने से जुड़े मामले में भी गुरुवार को बहस नहीं हो सकी। अधिवक्ता ने बताया कि आजम खान और खुद की तबीयत ठीक न होने के चलते स्थगन मांगा गया, जिसे कोर्ट ने मंजूर करते हुए नई तारीख तय कर दी है।

गवाह न आने से फिर टला केस

आजम खान के खिलाफ दर्ज गवाह को धमकाने के मामले में एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन गवाह तनवीर अदालत नहीं पहुंचे। इस कारण कोर्ट ने सुनवाई की तारीख 6 नवंबर निर्धारित की है।

सपा कार्यकर्ता ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप

इस बीच एक नया विवाद भी सामने आया है। सपा कार्यकर्ता और यादव उत्थान समिति के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुकेश यादव ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है रामपुर के मंझरा गांव निवासी मुकेश यादव ने आरोप लगाया कि जब आजम खान सीतापुर जेल से रिहा होकर रामपुर लौट रहे थे, तो वह उनका स्वागत करने धमोरा के पास हाईवे पर खड़े थे। जैसे ही उन्होंने उनका स्वागत किया, शहजाद नगर थाने की पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। उनका कहना है कि पुलिस कर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी और गाली-गलौज की, विरोध करने पर उन्हें थाने ले जाकर पीटा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

बीमारी और मुकदमों के बीच घिरते आजम

इस समय आजम खान की तबीयत लगातार चिंता का विषय बनी हुई है, जबकि उनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे लंबित हैं। बीमारी के कारण सुनवाई बार-बार टलने से उनके मामलों का निपटारा फिलहाल अधर में लटका हुआ है। पार्टी नेताओं का कहना है कि आजम खान की हालत अब स्थिर है, लेकिन डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें कुछ और दिन अस्पताल में रहना पड़ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल