न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास, मायावती की अपील के एक दिन बाद किया ऐलान

अशोक सिद्धार्थ ने मायावती की अपील के एक दिन बाद राजनीति से संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने X पोस्ट में मायावती को अपना राजनीतिक गुरु बताया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 10 Sep 2026 9:00:23

अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास, मायावती की अपील के एक दिन बाद किया ऐलान

बहुजन समाज पार्टी से जुड़े अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी। यह घोषणा मायावती के उस बयान के एक दिन बाद हुई, जिसमें उन्होंने अशोक सिद्धार्थ से राजनीतिक महत्वाकांक्षा और निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर पूरी तरह राजनीति छोड़ने की अपील की थी।

अशोक सिद्धार्थ ने अपने पोस्ट में मायावती को संबोधित करते हुए कहा कि उनके लिए मायावती का आदेश दुनिया की किसी भी चीज से बढ़कर है। उन्होंने बताया कि वह पिछले 35 वर्षों से मायावती के मार्गदर्शन में बीएसपी, मान्यवर कांशीराम और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के मिशन के लिए समर्पित रहे हैं।

मायावती को राजनीतिक गुरु और बड़ी बहन बताया

अशोक सिद्धार्थ ने मायावती के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वह उनकी राजनीतिक गुरु और बड़ी बहन हैं। उन्होंने लिखा कि मायावती की वजह से ही वह विधान परिषद और राज्यसभा के सदस्य बने। उन्होंने यह भी कहा कि मायावती ने उन्हें परिवार का सदस्य बनाया और वह इस ऋण को जीवन में चुका नहीं सकते।

अपने पोस्ट में अशोक सिद्धार्थ ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी बीएसपी के हितों के खिलाफ काम नहीं किया। उन्होंने कांशीराम की कसम लेते हुए कहा कि मायावती के खिलाफ कुछ करने के बारे में वह सपने में भी नहीं सोच सकते। उन्होंने मायावती की नसीहत और आदेश को अपने लिए अंतिम शब्द बताया।

मायावती ने एक दिन पहले रखी थी शर्त

अशोक सिद्धार्थ के संन्यास के ऐलान से एक दिन पहले मायावती ने X पर उनके बारे में पोस्ट किया था। मायावती ने कहा था कि पार्टी और आंदोलन के हित के साथ अपने परिवार तथा आकाश आनंद के भविष्य को देखते हुए अशोक सिद्धार्थ के पास अभी भी अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा छोड़कर पूरी तरह राजनीति से संन्यास लेने का मौका है।

मायावती ने यह भी कहा था कि अगर अशोक सिद्धार्थ राजनीति से पूरी तरह अलग हो जाते हैं, तो आकाश आनंद के लिए पार्टी में स्वतंत्र रूप से काम करना संभव होगा। इसके बाद पार्टी में उनकी जिम्मेदारियां वापस देने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जा सकता है। मायावती के मुताबिक, पार्टी में इसे लेकर आम राय है।

कौन हैं अशोक सिद्धार्थ?

अशोक सिद्धार्थ, आकाश आनंद के ससुर हैं। आकाश आनंद की शादी उनकी बेटी प्रज्ञा से हुई है। पेशे से डॉक्टर रहे अशोक सिद्धार्थ ने 2008 में मायावती के कहने पर सरकारी नौकरी छोड़कर बीएसपी में प्रवेश किया था।

इसके बाद 2009 में मायावती ने उन्हें विधान परिषद का सदस्य बनाया। वर्ष 2016 में वह राज्यसभा भी पहुंचे। अब उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें