न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’

‘राइज एंड फॉल 2’ में शहजाद पूनावाला से भिड़ने के बाद सिवेत तोमर शो से बाहर हो गए। एविक्शन के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने एक्शन का बचाव किया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 29 Sep 2026 9:24:02

शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’

‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ की शुरुआत हुए अभी दो दिन ही हुए हैं, लेकिन शो में विवाद ने जोर पकड़ लिया है। शुरुआती एपिसोड में ही सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच ऐसा टकराव हुआ कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना के बाद सिवेत तोमर को शो से बाहर कर दिया गया। एविक्शन के बाद सिवेत ने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट शेयर कर अपनी बात रखी और अपने व्यवहार का बचाव किया।

शहजाद पूनावाला के साथ भिड़ंत के बाद हुए बाहर

सिवेत और शहजाद के बीच हुई हाथापाई का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आया। वायरल क्लिप में सिवेत शहजाद का कॉलर पकड़कर उनके साथ हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद सिवेत को ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर कर दिया गया।

शो से बाहर होने के बाद सिवेत ने इंस्टाग्राम पर इसी वायरल क्लिप को साझा किया। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने अपनी सोच और इस पूरे मामले को लेकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने अपने टैटू का जिक्र करते हुए इसे सिर्फ शरीर पर बनी स्याही नहीं, बल्कि अपनी पहचान और उस परंपरा से जुड़ा बताया, जिसे वह आगे बढ़ा रहे हैं।

‘मैं अपनी बात पर कायम रहता हूं’

सिवेत ने अपनी पोस्ट में लिखा कि अगर किसी को लगता है कि उन्हें गुमराह किया जा सकता है और वह चुपचाप बैठे रहेंगे, तो ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह किसी ऐसे व्यक्ति के साथ बातचीत या कोई खेल नहीं खेलेंगे, जिसने उनके साथ गलत किया है, जब तक वह उनसे सच्चे दिल से माफी नहीं मांगता।

उन्होंने इसे अपना अहंकार नहीं, बल्कि अपनी सीमा बताया। सिवेत ने यह भी कहा कि जब वह कोई बात कहते हैं तो उस पर कायम रहते हैं। उनकी पोस्ट में राजनीतिक एजेंडे और धर्म के आधार पर लोगों को बांटने की बात भी शामिल थी। उन्होंने इंसानियत को राजनीतिक एजेंडे से ऊपर रखने की अपील की और कहा कि वह इस वजह से पीछे नहीं हटेंगे कि सभी लोग उनके खिलाफ हैं।

सिवेत ने अपनी बात के अंत में अपनी जुबान को अपने लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वह अपनी बात पर अडिग रहेंगे।

‘राइज एंड फॉल 2’ से पहले भी रियलिटी शो का हिस्सा रहे हैं सिवेत

सिवेत तोमर उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले हैं। वह मॉडल, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी के तौर पर काम कर चुके हैं। उनका जन्म 3 जुलाई 1998 को हुआ था। उन्होंने देहरादून से स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद रायपुर के गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज से बैचलर ऑफ कॉमर्स की पढ़ाई की।

साल 2023 में सिवेत ने ‘रोडीजः कर्म कांड’ के जरिए रियलिटी टीवी की दुनिया में एंट्री की थी। इस शो में वह प्रिंस नरूला की गैंग का हिस्सा बने थे और सीजन के फर्स्ट रनरअप रहे। इसके बाद वह ‘स्प्लिट्सविला X5’ में नजर आए।

सिवेत ने बाद में ‘रोडीजः डबल क्रॉस’ के साथ रोडीज फ्रैंचाइजी में वापसी की, जहां उन्होंने ‘इनसाइडर’ के तौर पर हिस्सा लिया। साल 2026 में वह ‘The 50’ में भी दिखाई दिए थे।

अब ‘राइज एंड फॉल 2’ में शहजाद पूनावाला के साथ हुई भिड़ंत के बाद उनका सफर शुरुआती दौर में ही खत्म हो गया है। शो से बाहर निकलने के बाद उनकी सोशल मीडिया पोस्ट में कही गई बातें उनके इस एविक्शन के बाद सामने आईं हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, इंडिविजुअल ट्रैप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बनीं
नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, इंडिविजुअल ट्रैप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बनीं
केजरीवाल का PM मोदी पर तीखा हमला, अडानी को बताया ‘भाई’ और जय शाह को ‘भतीजा’, बोले- 12 साल में सबसे ज्यादा कमाई इन्होंने की
केजरीवाल का PM मोदी पर तीखा हमला, अडानी को बताया ‘भाई’ और जय शाह को ‘भतीजा’, बोले- 12 साल में सबसे ज्यादा कमाई इन्होंने की
कांग्रेस मांगे 150 सीटें, सपा बोली जमीनी हकीकत देखो; यूपी 2027 से पहले सीट शेयरिंग पर बढ़ी हलचल
कांग्रेस मांगे 150 सीटें, सपा बोली जमीनी हकीकत देखो; यूपी 2027 से पहले सीट शेयरिंग पर बढ़ी हलचल
‘राम अमीरों के, शिव गरीबों के भगवान’ वाले बयान पर घिरे रेवंत रेड्डी, बीजेपी ने बोला हमला
‘राम अमीरों के, शिव गरीबों के भगवान’ वाले बयान पर घिरे रेवंत रेड्डी, बीजेपी ने बोला हमला
नंदीग्राम चुनाव से पहले BJP को बड़ी राहत, हासिरानी रथ का नामांकन रद्द करने की कांग्रेस की कोशिश नाकाम
नंदीग्राम चुनाव से पहले BJP को बड़ी राहत, हासिरानी रथ का नामांकन रद्द करने की कांग्रेस की कोशिश नाकाम
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले मिलन प्रधान को बड़ी कानूनी राहत, हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले मिलन प्रधान को बड़ी कानूनी राहत, हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत
‘आप नहीं कर पाओगी…’ उदिति सिंह ने एक्स पर लगाए डिमोटिवेट करने के आरोप, ब्रेकअप को बताया ‘ब्लेसिंग इन डिस्गाइज’
‘आप नहीं कर पाओगी…’ उदिति सिंह ने एक्स पर लगाए डिमोटिवेट करने के आरोप, ब्रेकअप को बताया ‘ब्लेसिंग इन डिस्गाइज’
‘वो मुझे कई बार शादी करने को कहते हैं’... निरहुआ को लेकर आम्रपाली दुबे ने पहली बार खुलकर की बात
‘वो मुझे कई बार शादी करने को कहते हैं’... निरहुआ को लेकर आम्रपाली दुबे ने पहली बार खुलकर की बात
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें