न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

डिंपल यादव पर मौलाना की टिप्पणी से भड़के अखिलेश, कहा – बताइए अब क्या पहनकर आएं?

डिंपल यादव के पहनावे पर मौलाना साजिद रशीदी की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव भड़क उठे। संसद परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने तीखा जवाब देते हुए कहा – "बताइए अब क्या पहनकर आएं?" इस बयान ने सियासी बहस को और गर्मा दिया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Jul 2025 5:51:37

डिंपल यादव पर मौलाना की टिप्पणी से भड़के अखिलेश, कहा – बताइए अब क्या पहनकर आएं?

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्नी और सांसद डिंपल यादव के वस्त्रों को लेकर चल रही आलोचनाओं पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। यह प्रतिक्रिया मौलाना साजिद रशीदी द्वारा की गई आपत्तिजनक और अशोभनीय टिप्पणी के बाद सामने आई है।

28 जुलाई, सोमवार को संसद भवन परिसर में जब मीडियाकर्मियों ने अखिलेश से इस विषय में सवाल किया, तो वह साफ तौर पर नाराज़ नजर आए। एक पत्रकार द्वारा जब मस्जिद में डिंपल के पहनावे पर सवाल उठाया गया, तो अखिलेश ने दो-टूक जवाब देते हुए कहा, "आप ही बताइए क्या पहनकर आएं? लोकसभा में जो पहनते हैं, वही हमारी हर जगह की पोशाक है।"

दरअसल, बीते दिनों अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव और अन्य सपा सांसदों के साथ दिल्ली स्थित एक मस्जिद गए थे, जहां इमाम रामपुर के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी हैं। इस धार्मिक स्थल पर उनकी उपस्थिति को लेकर न केवल राजनीतिक बहस छिड़ गई, बल्कि कुछ मौलानाओं ने डिंपल यादव के पहनावे को अनुचित बताते हुए आपत्ति भी जताई।

इस मामले को हवा तब मिली जब मौलाना साजिद रशीदी ने एक टीवी डिबेट के दौरान बेहद आपत्तिजनक और अशिष्ट बयान दे डाला। इस पर लखनऊ के विभूतिखंड थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

उधर, रशीदी के विवादास्पद बयान को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सांसदों ने सोमवार को संसद में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए आरोप लगाया कि वह वोट बैंक की राजनीति के चलते इस मसले पर चुप्पी साधे हुए हैं।

इसी बीच, जब मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव से मीडिया ने भाजपा के समर्थन में हुए विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया मांगी, तो उन्होंने कहा, “जो हो रहा है, अच्छा हो रहा है।” इसके साथ ही उन्होंने मणिपुर में महिलाओं के साथ हो रही अमानवीय घटनाओं का ज़िक्र करते हुए भाजपा पर कटाक्ष किया और सवाल उठाया, “आखिर बीजेपी इस पर खामोश क्यों है?”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका