न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आगरा: चलते-चलते आग का गोला बनी कार, लॉक न खुलने से चालक की जिंदा जलकर मौत

आगरा में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। चलते वाहन में अचानक आग लगने से सेंट्रल लॉक फेल हुआ और चालक कार में फंस गया। समय पर बाहर न निकल पाने के कारण जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 23 Jan 2026 8:44:48

आगरा: चलते-चलते आग का गोला बनी कार, लॉक न खुलने से चालक की जिंदा जलकर मौत

आगरा में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के मघटई तिराहे के पास सड़क पर दौड़ रही एक कार अचानक आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते कार धधकने लगी और सेंट्रल लॉक खुल न पाने के कारण चालक भीतर ही फंस गया। कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह आग का गोला बन गई और चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई।

कार से उठती आग की तेज लपटों और अंदर फंसे चालक की चीख-पुकार से आसपास का इलाका दहल उठा। जब तक लोग कुछ समझ पाते और आग पर काबू पाया जाता, तब तक चालक दम तोड़ चुका था। घटना की सूचना मिलते ही स्वजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां शव की पहचान की गई।

मृतक की पहचान कमला नगर के सुभाष नगर स्थित शीतल अपार्टमेंट निवासी 48 वर्षीय वीरेंद्र ठाकवानी के रूप में हुई है, जो पेशे से एलआईसी एजेंट थे। बताया गया कि वीरेंद्र गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे आई-टेन ग्रैंड डीजल कार से बोदला से बिचपुरी की ओर निकले थे। रात करीब नौ बजे अछनेरा-भरतपुर मार्ग पर मघटई तिराहे के पास उनकी कार में अचानक आग लग गई।

आग लगते ही वीरेंद्र ने तुरंत कार रोकने की कोशिश की, लेकिन सेंट्रल लॉक सिस्टम फेल होने के कारण गेट नहीं खुल पाया और वे कार के अंदर ही फंस गए। कुछ ही पलों में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोग इकट्ठा हो गए। कार के अंदर फंसे वीरेंद्र मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन भीषण आग के चलते कोई उन्हें बाहर निकालने का साहस नहीं कर सका।

कुछ लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, मगर आग इतनी विकराल थी कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलते ही जगदीशपुरा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। रात करीब 9 बजकर 27 मिनट पर कार से चालक को बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक वीरेंद्र कार समेत पूरी तरह जल चुके थे।

इस हादसे के चलते अछनेरा-भरतपुर मार्ग पर लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के स्वजन एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। जगदीशपुरा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल