न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेलंगाना के संगारेड्डी में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, 10 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 20 घायल

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले की केमिकल फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट के बाद लगी भीषण आग में 10 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 20 मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और फैक्ट्री की इमारत भी ढह गई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Jun 2025 12:17:43

 तेलंगाना के संगारेड्डी में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, 10 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 20 घायल

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पाशा मेलाराम औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भयंकर हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। यहां स्थित सीगाची केमिकल्स फैक्ट्री में सुबह-सुबह ऐसा विस्फोट हुआ कि अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री के रिएक्टर में जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया।

इस दर्दनाक हादसे में 10 मजदूरों की जान चली गई, जिनमें कुछ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। करीब 20 मजदूर बुरी तरह घायल हो गए हैं, और इनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे ने न सिर्फ उनकी जान ली, बल्कि उनके परिवारों को भी गहरे ग़म में डुबो दिया।

विस्फोट इतना भयानक था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। फैक्ट्री के आसपास का इलाका दहल उठा, और मजदूर जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ने लगे। चश्मदीदों के मुताबिक, धमाका इतना शक्तिशाली था कि कई मजदूर 100 मीटर तक उछलकर गिर पड़े। ये हादसा करीब सुबह 9 बजे का है — जब दिन की शुरुआत ही मौत की खबर से हुई।

दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं, और लगातार आग बुझाने का प्रयास जारी है। साथ ही 108 एंबुलेंस और मेडिकल टीम भी मौके पर राहत के लिए पहुंची हैं। घायलों को तुरंत टनचेरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से झुलसे मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद रेफर किया गया है।

फैक्ट्री की इमारत भी विस्फोट के बाद ढह गई है। मलबे में अभी भी कुछ मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर काम कर रहे राहत दल तेजी से लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे फैक्ट्री परिसर और आसपास के इलाकों को खाली करवाना शुरू कर दिया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह फैक्ट्री दवाओं में इस्तेमाल होने वाले रसायनों का पाउडर तैयार करती है, और यहां देश के अलग-अलग हिस्सों से आए 100 से अधिक मजदूर काम करते हैं। हादसे की खबर मिलते ही मजदूरों के परिवार वाले फैक्ट्री के बाहर जमा हो गए, जिनमें से कई लोगों की आंखें अपनों को ढूंढते हुए नम थीं।

प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं और अभी राहत और बचाव कार्य जारी है। यह हादसा एक बार फिर सोचने पर मजबूर करता है कि फैक्ट्री सुरक्षा मानकों की अनदेखी किस हद तक जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत