न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेलंगाना: केमिकल फैक्ट्री धमाके ने मचाई तबाही, आधा किमी दूर तक टूटे शीशे, मौतों की संख्या पहुंची 37

तेलंगाना के संगारेड्डी में सिगाची केमिकल फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने 37 मजदूरों की जान ले ली और 35 से अधिक घायल हो गए। धमाका इतना तेज था कि आधा किलोमीटर दूर तक घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। घटनास्थल पर मचा हाहाकार, सीएम रेवंत रेड्डी ने पीड़ितों से मिलने की घोषणा की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 01 Jul 2025 8:51:06

तेलंगाना: केमिकल फैक्ट्री धमाके ने मचाई तबाही, आधा किमी दूर तक टूटे शीशे, मौतों की संख्या पहुंची 37

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में स्थित सिगाची केमिकल फैक्ट्री में सोमवार को ऐसा खौफनाक हादसा हुआ, जिसने कई घरों की खुशियां छीन लीं और एक बार फिर से औद्योगिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। फैक्ट्री के रिएक्टर में अचानक हुआ जोरदार विस्फोट और देखते ही देखते फैक्ट्री धुएं और आग की लपटों से घिर गई। इस भीषण धमाके में अब तक 37 मजदूरों की जान जा चुकी है, जबकि 35 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जो अलग-अलग अस्पतालों में ज़िंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो धमाका इतना ज़बरदस्त था कि फैक्ट्री की छत का मलबा उड़कर आसपास के पेड़ों पर जा गिरा और आधा किलोमीटर दूर तक खिड़कियों के शीशे टूट गए। एक श्रमिक की आंखों में दहशत अब भी झलकती है—"हम बस नाश्ते के बाद काम पर लौटे ही थे कि अचानक ज़ोरदार आवाज़ आई... और चारों ओर धुएं का गुबार छा गया। कुछ समझ ही नहीं आया, कौन कहाँ भागा।"

घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी, चीख-पुकार और बेसब्री

इस दर्दनाक हादसे के बाद फैक्ट्री के बाहर का मंजर भी कम त्रासद नहीं था। घायल और मृत मजदूरों के परिजन बेसब्री से अपनों की तलाश में फैक्ट्री परिसर के बाहर जुट गए। किसी की आंखों में डर था, किसी के हाथ में तस्वीरें थीं और किसी की उम्मीदें टूटती नजर आ रही थीं। अब भी कई परिवार अपने परिजनों की तलाश में भटक रहे हैं। फैक्ट्री के भीतर मलबा हटाने का काम जारी है, और रेस्क्यू टीम अब भी वहां तैनात है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मिलेंगे पीड़ित परिवारों से

मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने इस हादसे को बेहद दुखद बताते हुए मंगलवार को घटनास्थल का दौरा करने और पीड़ित परिवारों से मिलने की बात कही। उन्होंने साथ ही राहत कार्यों की समीक्षा और उचित कार्रवाई का भी आश्वासन दिया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सी. दामोदर राजा नरसिम्हा ने जानकारी दी कि गंभीर रूप से घायलों को सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और सरकार की तरफ से मृतकों के परिजनों को मुआवजा भी दिया जाएगा।

दूर-दराज से आए थे सपने संजोकर, अब लौटे हैं आँसू लेकर

इस फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर सिर्फ तेलंगाना या आंध्र प्रदेश से नहीं, बल्कि ओडिशा, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे दूर-दराज के राज्यों से भी थे। जब हादसे की खबर फैली, तो परिजन जैसे-तैसे घटनास्थल पर पहुंचे।

संजू देवी, जो अपने पति छोटे लाल की तलाश में वहां पहुँची थीं, आँखों में आँसू लिए रोते हुए बोलीं—"मुझे अब तक कुछ नहीं पता, वो कहां हैं, कैसे हैं... कोई बताने वाला नहीं है।” वहीं मल्लेश्वरी, जिनका पति बालकृष्ण भी उसी फैक्ट्री में काम करता था, कहती हैं—“वो सुबह घर से निकले थे... अब तक कोई खबर नहीं है।"

फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन यह हादसा उन सैकड़ों घरों के लिए कभी न भरने वाला ज़ख्म बन गया है। जांच टीमें धमाके के कारणों की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। मगर जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनके लिए ये हादसा सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि जीवनभर का दर्द बन चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत