न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विजय का हमला: ‘वन नेशन, वन इलेक्शन लोकतंत्र की हत्या, दक्षिण को कमजोर करेगा परिसीमन’

तमिलगा वेत्त्रि कझगम (TVK) के प्रमुख विजय ने शनिवार को अपनी राज्यव्यापी राजनीतिक यात्रा का आगाज़ कर दिया है। 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से पहले इसे उनके चुनावी अभियान की शुरुआत माना जा रहा है। इस दौरान अरियालुर में आयोजित एक रैली में विजय ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 14 Sep 2025 2:58:23

विजय का हमला: ‘वन नेशन, वन इलेक्शन लोकतंत्र की हत्या, दक्षिण को कमजोर करेगा परिसीमन’

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और तमिलगा वेत्त्रि कझगम (TVK) के प्रमुख विजय ने शनिवार को अपनी राज्यव्यापी राजनीतिक यात्रा का आगाज़ कर दिया है। 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से पहले इसे उनके चुनावी अभियान की शुरुआत माना जा रहा है। इस दौरान अरियालुर में आयोजित एक रैली में विजय ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ (एक राष्ट्र, एक चुनाव) के विचार को ‘लोकतंत्र की हत्या’ करार दिया और प्रस्तावित परिसीमन (delimitation) को दक्षिण भारत को कमजोर करने की साजिश बताया।

विजय ने कहा कि यह प्रस्ताव देश की संघीय संरचना को कमजोर करने वाला है। उन्होंने दावा किया कि इसका उद्देश्य राज्य सरकारों को भंग कर एक साथ चुनाव कराना है ताकि सत्ता में बैठी पार्टी को चुनावी धांधलियों का मौका मिले और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर किया जा सके।

उन्होंने कहा, “वन नेशन, वन इलेक्शन के नाम पर वे सभी राज्य सरकारों को भंग करने की सोच रहे हैं। उन्हें लगता है कि वे एक साथ चुनाव करवा कर कई हेराफेरियाँ कर सकते हैं। यह लोकतंत्र की हत्या है।”

परिसीमन से दक्षिण को खतरा

विजय ने प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया को भी गहरा षड्यंत्र बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया विपक्षी दलों की राजनीतिक ताकत को सीमित करने के लिए लाई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दक्षिण भारत के राज्यों की राजनीतिक हिस्सेदारी इससे बुरी तरह प्रभावित होगी।

“SIR (Special Intensive Revision) और परिसीमन की प्रक्रिया, बीजेपी की भारत के कोने-कोने में चल रही धोखाधड़ी का हिस्सा है। बिहार में 60 लाख वोटर्स लिस्ट से गायब हैं — सोचिए कितनी क्रूर है यह सरकार।”

डीएमके सरकार पर भी बरसे विजय

विजय ने इस मौके पर राज्य की सत्तारूढ़ डीएमके सरकार को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि जनता ने भरोसे में लेकर डीएमके को सत्ता में लाया, लेकिन पार्टी ने अपने 500 से ज्यादा चुनावी वादों को पूरा नहीं किया। उन्होंने मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।

“आप और मैंने, दोनों ने भरोसा किया कि डीएमके अच्छा करेगी। लेकिन क्या उन्होंने अपने वादों को पूरा किया? डीजल के दाम कम करने, महिलाओं के लिए नौकरी आरक्षण, स्टूडेंट लोन माफ करने जैसे वादे कहां हैं?”

'राजनीति मेरी कमाई का जरिया नहीं'

अपनी भावनात्मक अपील में विजय ने स्पष्ट किया कि राजनीति में उनका प्रवेश निजी लाभ के लिए नहीं है। “मुझे राजनीति से पैसे कमाने की ज़रूरत नहीं। मैंने जो कुछ पाया है, वह आपसे ही पाया है। मैं सिर्फ आपकी सेवा करना चाहता हूँ — और कुछ भी नहीं।”

विजय का यह बयान उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर एक बड़ा संकेत माना जा रहा है। वे अपनी पार्टी TVK के ज़रिए राज्य की मौजूदा सरकार और केंद्र की नीतियों, दोनों को कठघरे में खड़ा करते नज़र आ रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विजय की यह यात्रा सिर्फ चुनावी अभियान नहीं बल्कि तमिल राजनीति में एक नई लहर की शुरुआत हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत