न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में ठाकरे बंधुओं की ‘भाषाई एकता’, MK स्टालिन बोले – 'हिंदी थोपना मंजूर नहीं' देश भर में उठी क्षेत्रीय भाषाओं की आवाज़

महाराष्ट्र में ठाकरे बंधुओं के एक मंच पर आने से तीन-भाषा नीति के विरोध को नई ताकत मिली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने इसका समर्थन करते हुए कहा कि हिंदी थोपने की कोशिश अब पूरे देश में विरोध का कारण बन रही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 06 Jul 2025 9:26:19

महाराष्ट्र में ठाकरे बंधुओं की ‘भाषाई एकता’, MK स्टालिन बोले – 'हिंदी थोपना मंजूर नहीं' देश भर में उठी क्षेत्रीय भाषाओं की आवाज़

महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार को कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने भाषा के सवाल को एक भावनात्मक और एकजुट आवाज़ दे दी। सालों की राजनीतिक दूरियों को किनारे रखकर राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक मंच पर आए और एक-दूसरे को गले लगाकर एकता का संदेश दिया। इस भावुक लम्हे में भाषाई सम्मान की भावना साफ झलक रही थी।

मुंबई में आयोजित ‘वॉयस ऑफ मराठी’ रैली, महाराष्ट्र सरकार की तीन-भाषा नीति को वापस लेने की घोषणा के स्वागत में आयोजित की गई थी। इस मौके पर ठाकरे बंधुओं ने साफ किया कि मराठी की गरिमा और प्राथमिकता से कोई समझौता नहीं हो सकता। हिंदी किसी पर थोपी नहीं जानी चाहिए – यही उनका साझा मत था।

तमिलनाडु से भी गूंजा समर्थन

इस दृश्य से प्रभावित होकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन भी भावुक प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं सके। उन्होंने कहा, "यह शुरुआत बहुत उम्मीद जगाने वाली है। क्षेत्रीय भाषाओं की रक्षा अब सिर्फ एक राज्य की चिंता नहीं रही, यह आंदोलन अब सीमाओं को पार कर रहा है।"

स्टालिन ने इस रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा – "तमिलनाडु की जनता और DMK पीढ़ियों से हिंदी थोपे जाने के खिलाफ संघर्ष करती आई है। अब यह संघर्ष महाराष्ट्र तक पहुंच गया है, जो बताता है कि भारत की भाषाई विविधता को दबाना आसान नहीं।"

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना

15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट

100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति

UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम

UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म

10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद

यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल

शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज

अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण

शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम

सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान

7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत