न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर: सीएम एमके स्टालिन को कोलाथुर सीट पर मिली हार, पुराने सहयोगी ने दी करारी शिकस्त

तमिलनाडु चुनाव 2026 में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला, जहां सीएम एमके स्टालिन को कोलाथुर सीट पर हार का सामना करना पड़ा। उनके पुराने सहयोगी और TVK उम्मीदवार वी. एस. बाबू ने उन्हें करारी शिकस्त दी, जिससे राज्य की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 04 May 2026 6:00:38

तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर: सीएम एमके स्टालिन को कोलाथुर सीट पर मिली हार, पुराने सहयोगी ने दी करारी शिकस्त

तमिलनाडु की राजनीति में इस बार के चुनाव नतीजों ने बड़ा राजनीतिक उलटफेर कर दिया है। राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एम. के. स्टालिन एमके स्टालिन को कोलाथुर विधानसभा सीट पर करारी हार का सामना करना पड़ा है। यह वही सीट मानी जाती थी जिसे उनका सबसे मजबूत गढ़ और लगभग अजेय माना जाता था। स्टालिन इस सीट से लगातार तीन बार 2011, 2016 और 2021 में जीत दर्ज कर चुके थे, लेकिन इस बार समीकरण पूरी तरह बदल गए। उन्हें हराने वाले उम्मीदवार कोई और नहीं बल्कि उनके ही पुराने सहयोगी और TVK TVK के प्रत्याशी वी. एस. बाबू साबित हुए हैं, जिन्होंने राजनीतिक हलकों में बड़ा उलटफेर कर दिया है। पिछली बार 2021 में स्टालिन ने इसी सीट पर AIADMK AIADMK के उम्मीदवार आदि राजाराम को हराया था।

वी. एस. बाबू का TVK से जुड़ना बना गेमचेंजर

वी. एस. बाबू कभी डीएमके के ही सक्रिय सदस्य और विधायक रह चुके हैं। 2011 के विधानसभा चुनाव में वे कोलाथुर सीट से एमके स्टालिन के चुनाव अभियान के इंचार्ज भी रहे थे। हालांकि बाद में राजनीतिक मतभेदों के चलते उन्होंने डीएमके छोड़ दी और AIADMK का दामन थाम लिया। इसके बाद फरवरी 2026 में उन्होंने एक बार फिर बड़ा कदम उठाते हुए थलापति विजय के नेतृत्व वाली TVK पार्टी जॉइन कर ली। माना जा रहा है कि इसी राजनीतिक सफर और जमीनी पकड़ ने उन्हें कोलाथुर जैसे मजबूत गढ़ में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

स्टालिन का लंबे समय से मजबूत किला टूटा

तमिलनाडु की राजनीति में एम. के. स्टालिन को अनुभवी और प्रभावशाली नेताओं में गिना जाता है। वे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि एम करुणानिधि के पुत्र हैं, जिन्होंने पांच बार राज्य का नेतृत्व किया था। 2018 में करुणानिधि के निधन के बाद स्टालिन ने डीएमके की कमान संभाली और पार्टी को नई दिशा देने की कोशिश की। कोलाथुर सीट को 2011 में पुनर्गठन के बाद विल्लिवक्कम और पुरासावक्कम क्षेत्रों को मिलाकर बनाया गया था। इसके गठन के बाद से यह सीट लगातार स्टालिन के कब्जे में रही थी, लेकिन इस बार मतदाताओं ने एक अलग निर्णय लेते हुए राजनीतिक इतिहास बदल दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल