न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जहरीला ‘कोल्ड्रिफ सिरप’ बनाने वाली श्रीसन फार्मास्युटिकल्स का लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द, कंपनी को बंद करने का आदेश

मध्य प्रदेश में बच्चों की मौतों से जुड़े विवादित ‘कोल्ड्रिफ कफ सिरप’ मामले में तमिलनाडु सरकार ने निर्माता कंपनी श्रीसन फार्मास्युटिकल्स का विनिर्माण लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द कर दिया है। साथ ही कंपनी को पूरी तरह बंद करने का निर्देश भी जारी किया गया है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 13 Oct 2025 2:00:17

जहरीला ‘कोल्ड्रिफ सिरप’ बनाने वाली श्रीसन फार्मास्युटिकल्स का लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द, कंपनी को बंद करने का आदेश

चेन्नई। मध्य प्रदेश में बच्चों की मौतों से जुड़े विवादित ‘कोल्ड्रिफ कफ सिरप’ मामले में तमिलनाडु सरकार ने निर्माता कंपनी श्रीसन फार्मास्युटिकल्स का विनिर्माण लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द कर दिया है। साथ ही कंपनी को पूरी तरह बंद करने का निर्देश भी जारी किया गया है। यह कार्रवाई तब हुई जब कंपनी के सिरप में अत्यंत जहरीला रसायन ‘डाइएथिलीन ग्लाइकॉल’ 48.6 प्रतिशत की घातक मात्रा में पाया गया।

मामला 1 अक्टूबर को सामने आया, जब मध्य प्रदेश औषधि नियंत्रण विभाग ने तमिलनाडु की संबंधित एजेंसी को सूचित किया कि छिंदवाड़ा जिले में 4 सितंबर से हो रही बच्चों की मौतों का संबंध श्रीसन फार्मास्युटिकल्स के ‘कोल्ड्रिफ सिरप’ से हो सकता है। सूचना मिलते ही तमिलनाडु औषधि नियंत्रण विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसी दिन शाम को कंपनी के परिसर का निरीक्षण शुरू कर दिया। इसके साथ ही पूरे राज्य में ‘कोल्ड्रिफ सिरप’ की बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया गया।

2 अक्टूबर को प्राप्त प्रयोगशाला रिपोर्ट ने सभी आशंकाओं को सच साबित कर दिया। जांच में सिरप में डाइएथिलीन ग्लाइकॉल की अत्यधिक विषैली मात्रा पाई गई। इसके बाद 3 अक्टूबर को विभाग ने उत्पादन बंद करने का आदेश जारी कर कंपनी को सील कर दिया और कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

जांच में यह भी पता चला कि जहरीला सिरप ओडिशा और पुडुचेरी में भी वितरित किया गया था, जिसकी सूचना इन राज्यों के औषधि नियंत्रण विभाग को तुरंत दी गई।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कंपनी के मालिक श्री रंगनाथन के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू की गई। तमिलनाडु पुलिस और मध्य प्रदेश की विशेष जांच टीम ने 9 अक्टूबर की सुबह चेन्नई के अशोक नगर से उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कंपनी की नियमित जांच में लापरवाही बरती गई थी। इसके चलते कांचीपुरम के दो वरिष्ठ औषधि निरीक्षक निलंबित कर दिए गए हैं और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना से सबक लेते हुए तमिलनाडु राज्य स्वास्थ्य विभाग ने सभी दवा निर्माण इकाइयों में व्यापक और अचानक निरीक्षण अभियान शुरू किया है, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोका जा सके।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि श्रीसन फार्मास्युटिकल्स का लाइसेंस रद्द कर कंपनी को बंद किया जा चुका है। यह कार्रवाई जहरीले ‘कोल्ड्रिफ सिरप’ में विषैले पदार्थों के पाए जाने के बाद की गई है।

सरकारी बयान में कहा गया है कि तमिलनाडु औषधि नियंत्रण विभाग ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए कंपनी के कारखाने का निरीक्षण किया, राज्य में कोल्ड्रिफ सिरप की बिक्री पर रोक लगाई और जांच के लिए नमूने भेजे। जांच में 48.6 प्रतिशत डाइएथिलीन ग्लाइकॉल की सांद्रता पाई गई, जिसके बाद उत्पादन बंद करने और लाइसेंस रद्द करने का आदेश दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी