न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Cyclone Ditwah: लगातार भारी बारिश के बीच तमिलनाडु में स्कूल-कॉलेज बंद, कई क्षेत्रों में IMD का अलर्ट जारी

तमिलनाडु में चक्रवात दितवाह के कारण भारी बारिश और जलभराव की आशंका बढ़ गई है। चेन्नई, तिरुवल्लूर और कांचीपुरम में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद यह चक्रवात भारत की ओर बढ़ रहा है, जिसके बीच राहत और बचाव कार्य तेज किए गए हैं। IMD ने कई क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Dec 2025 8:44:13

Cyclone Ditwah: लगातार भारी बारिश के बीच तमिलनाडु में स्कूल-कॉलेज बंद, कई क्षेत्रों में IMD का अलर्ट जारी

चक्रवात दितवाह के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए तमिलनाडु प्रशासन सतर्क मोड में आ गया है। मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा और संभावित जलभराव की चेतावनी के बाद राज्य के तीन प्रमुख जिलों—चेन्नई, तिरुवल्लूर और कांचीपुरम—में सभी स्कूल और कॉलेजों को एहतियातन बंद करने का आदेश दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि बारिश के तेज होने और निचले इलाकों में पानी भरने की आशंका को देखते हुए यह कदम जरूरी हो गया।

अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे अगले कुछ दिनों तक बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें और सरकारी एजेंसियों द्वारा जारी की जा रही ताज़ा एडवाइजरी का कड़ाई से पालन करें। तमिलनाडु के डिजास्टर मैनेजमेंट मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन के अनुसार राज्य में अब तक चक्रवात से जुड़ी घटनाओं में 3 लोगों की जान जा चुकी है।

श्रीलंका में मचाई विनाशलीला के बाद भारत की ओर बढ़ रहा चक्रवात

दितवाह ने श्रीलंका में जिस तरह तबाही मचाई है, उसने पूरे क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। अब तक 334 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि राजधानी कोलंबो के कई इलाकों में बाढ़ का पानी अभी भी नहीं उतरा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारत ने ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ के अंतर्गत 53 टन मानवीय सहायता सामग्री श्रीलंका भेजी है।

भारतीय नौसेना के INS विक्रांत से जुड़े चेतक हेलीकॉप्टर तथा भारतीय वायु सेना के MI-17 हेलीकॉप्टरों ने श्रीलंकाई वायु सेना के साथ मिलकर बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाया। इस संयुक्त ऑपरेशन में गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, छोटे बच्चों और गंभीर रूप से घायल लोगों सहित कई फंसे हुए नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर एयरलिफ्ट किया गया।

गौरतलब है कि 28 नवंबर को भारत ने चक्रवात की तीव्रता को देखते हुए श्रीलंका के लिए तुरंत सर्च एंड रेस्क्यू, मानवतावादी सहायता और आपदा राहत (HADR) कार्यक्रम शुरू किया था। इस अभियान के दौरान श्रीलंका, भारत, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, स्लोवेनिया, पोलैंड, दक्षिण अफ्रीका, बेलारूस, ईरान, पाकिस्तान, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के नागरिकों को भी सुरक्षित निकाला गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज