न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जैसलमेर में ऐतिहासिक छतरियों के पुनर्निर्माण को लेकर हिंसा, पथराव में कई घायल, गांव में तनाव

राजस्थान के जैसलमेर जिले का बासनपीर गांव गुरुवार को हिंसा और तनाव का गवाह बना, जब वर्षों पुरानी दो ऐतिहासिक छतरियों के पुनर्निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक रूप ले बैठा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 10 Jul 2025 5:31:32

जैसलमेर में ऐतिहासिक छतरियों के पुनर्निर्माण को लेकर हिंसा, पथराव में कई घायल, गांव में तनाव

राजस्थान के जैसलमेर जिले का बासनपीर गांव गुरुवार को हिंसा और तनाव का गवाह बना, जब वर्षों पुरानी दो ऐतिहासिक छतरियों के पुनर्निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक रूप ले बैठा। निर्माण कार्य शुरू होते ही कुछ लोगों ने विरोध करते हुए पथराव कर दिया, जिसमें छतरियों के निर्माण समिति के संयोजक गणपत सिंह नोड़ियाला समेत कई लोग घायल हो गए। एक पुलिसकर्मी को भी चोटें आई हैं।

पुरानी छतरियों को लेकर फिर छिड़ा विवाद, महिलाओं को आगे कर किया गया पथराव

गौरतलब है कि वर्ष 1892 में रामचंद्र सिंह सोढ़ा और हुड़ूड पालीवाल की स्मृति में बनाई गईं ये छतरियां पांच वर्ष पूर्व तोड़ दी गई थीं। उस समय क्षेत्रीय संगठनों ने इसका विरोध किया था और पुनर्निर्माण की मांग उठाई थी। अब जब प्रशासन और स्थानीय समिति के सहयोग से इन छतरियों का पुनर्निर्माण कार्य शुरू हुआ, तो कुछ लोगों ने इसका पुरजोर विरोध किया और हिंसा का रास्ता अपना लिया।

प्रशासन का कहना है कि पथराव सुनियोजित था। हमलावरों ने रणनीति के तहत पहले महिलाओं को आगे किया और उनके पीछे से पत्थर फेंके गए। इससे पुलिस और निर्माण कार्य में लगे लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। पथराव में गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया है।

एसपी मौके पर पहुंचे, गांव में पुलिस छावनी जैसी स्थिति

जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी स्वयं मौके पर पहुंचे और हालात का जायज़ा लिया। पूरे गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। अतिरिक्त जाप्ता बुलाकर हालात पर नियंत्रण पाया गया। कई उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है और सीसीटीवी व मोबाइल फुटेज की सहायता से अन्य की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अफवाहें फैलाकर स्थिति को और भड़काने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साइबर टीम को सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई गलत सूचना न फैलाई जा सके।

जिला प्रशासन ने की संयम बरतने की अपील

जिला कलेक्टर और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त बयान जारी करते हुए स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी भड़काऊ गतिविधि से दूर रहने की अपील की है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि छतरियों का पुनर्निर्माण ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और स्थानीय समाज की मांग के अनुरूप किया जा रहा है।

संस्कृति बनाम संदेह की टकराहट

यह घटना एक बार फिर इस बात की ओर इशारा करती है कि सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण के प्रयास जब समुदायों के बीच संवादहीनता और अविश्वास की भेंट चढ़ते हैं, तो तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। छतरियों का पुनर्निर्माण एक ऐतिहासिक कार्य है, लेकिन स्थानीय स्तर पर इससे जुड़े भावनात्मक और सामाजिक पहलुओं को समझना और संतुलित संवाद बनाना अत्यंत आवश्यक है।

बासनपीर गांव की घटना ने प्रशासन के लिए एक बार फिर यह चुनौती खड़ी कर दी है कि सांस्कृतिक विरासतों के नाम पर किसी तरह की असहमति को कैसे समय रहते सुलझाया जाए, ताकि ऐसी घटनाएं दोहराई न जाएं। छतरियों के पुनर्निर्माण से जुड़े कार्य को जहां एक ओर सांस्कृतिक जागरूकता और धरोहर संरक्षण का प्रतीक माना जा रहा था, वहीं दूसरी ओर इसके विरोध में उठी हिंसा ने सामाजिक सौहार्द पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आने वाले दिनों में प्रशासन की सूझबूझ और संवाद की क्षमता ही इस संकट से बाहर निकलने का रास्ता तय करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?