न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा में मृत गायों के खुले में फेंके जाने पर वसुंधरा राजे का कड़ा रूख, अधिकारियों को लगाई फटकार

कोटा में मृत गायों के खुले में फेंके जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने गायों के सम्मानजनक निस्तारण और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 29 Dec 2025 11:59:25

कोटा में मृत गायों के खुले में फेंके जाने पर वसुंधरा राजे का कड़ा रूख, अधिकारियों को लगाई फटकार

कोटा: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रविवार (28 दिसंबर) को मृत गायों के खुले में फेंके जाने की शिकायतों पर गहरी नाराजगी जताई। कोटा नगर निगम क्षेत्र में मृत पशुओं के उचित निस्तारण को लेकर अव्यवस्था के कारण गौरक्षक धरने पर बैठे थे। इसी दौरान वसुंधरा राजे का काफिला भी रुका। पूर्व सीएम ने गौरक्षकों से बातचीत की और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने स्पष्ट कहा, “मैं सनातनी हूं और गौमाता के संरक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करूंगी।"

डीआईजी और एसपी को मौके पर बुलाया गया

गौरक्षकों ने बताया कि कोटा में मृत गायों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार नहीं किया जा रहा है। इसके साथ ही आरोप लगाया गया कि मृत गायों की आड़ में जिंदा गायों का शोषण कर उनका गौमांस बेचा जा रहा है। इस पर वसुंधरा राजे ने कोटा रेंज के डीआईजी राजेंद्र गोयल और एसपी तेजस्विनी गौतम को मौके पर बुलाया। उन्होंने अधिकारियों को मामले की गहनता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

अफसरों की सुस्ती पर नाराजगी

राजे ने कहा, "गौरक्षक प्रदर्शन कर रहे हैं और अधिकारी सुन नहीं रहे। जनता चुस्त है और अफसर सुस्त हैं। 14 दिसंबर से लोग आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अफसर उनकी सुनवाई नहीं कर रहे। यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।" उन्होंने अधिकारियों के रवैये पर कड़ा सवाल उठाया और चेताया कि यह हालात आगे नहीं चल सकते।

विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

डीएसपी मनीष शर्मा ने बताया कि गौरक्षकों की शिकायत पर मृत मवेशी उठाने वाले ठेकेदार के खिलाफ आरकेपुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शिकायत में बताया गया कि ठेकेदार शवों से चमड़ी निकालता है और उन्हें बेकार तरीके से फेंक देता है, उनका सम्मानजनक दफन नहीं करता। मामले में ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी