न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टोंक में खुदाई के दौरान जमीन से मिला रहस्यमय खजाना, पुरातत्व विभाग करेगा जांच!

टोंक के निवाई ब्लॉक के देवरी गांव में खुदाई के दौरान जमीन से मिला रहस्यमय खजाना, पुलिस ने जेसीबी से किया खुदाई, पुरातत्व विभाग जल्द करेगा मामले की जांच। जानें क्या है जमीन में दबा यह देग।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 04 Jan 2026 9:55:29

टोंक में खुदाई के दौरान जमीन से मिला रहस्यमय खजाना, पुरातत्व विभाग करेगा जांच!

टोंक के निवाई ब्लॉक के देवरी गांव में शनिवार शाम को एक चौकाने वाला मामला सामने आया। ग्रामीणों ने खेतों में खुदाई के दौरान एक घड़ानुमा पुराना बर्तन देखा, जिसे लेकर खजाने की अफवाह फैल गई। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और अब पुरातत्व विभाग की टीम मामले की पूरी जांच करेगी। यह जांच ही तय करेगी कि जमीन में मिला देग असली खजाना है या सिर्फ पुराना बर्तन।

खेत की चरागाह भूमि पर कुछ चप्पल, गुलाब के ताजे पत्ते और बड़े गाड़ियों के टायर के निशान भी देखे गए, जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी।

जेसीबी मशीन से खुदाई, बड़ा देग निकला

सूचना के बाद पुलिस प्रशासन ने तुरंत जेसीबी मशीन बुलाकर खुदाई करवाई। जमीन के अंदर से एक देग (बड़ा घड़ा जैसा पुराना बर्तन) मिला। ग्रामीणों का मानना है कि यह जमीन में दबा खजाना हो सकता है। अफवाहों ने गांव में हलचल बढ़ा दी है। पुरातत्व विभाग की टीम जल्द ही मौके पर पहुंचकर मामले की तह तक जाएगी और सामने आए देग में मौजूद रहस्य का पर्दाफाश करेगी।

“गुलाब की पत्तियां बिखरी मिलीं”

निवाई के तहसीलदार नरेश गुर्जर ने बताया कि शनिवार शाम लगभग 4 बजे चरागाह भूमि के पास ग्रामीणों ने सूचना दी कि ताजा गुलाब की पत्तियां बिखरी हैं और एक चप्पल की जोड़ी भी देखी गई। सूचना मिलने पर लोग एकत्रित हुए और सरपंच रामसहाय मीणा को बुलाया। सरपंच ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को स्थिति से अवगत कराया।

ग्रामीणों ने लाश दबी होने की बात कही

तहसीलदार ने आगे बताया कि ग्रामीणों का कहना था कि जमीन में कोई लाश दब सकती है। इस पर पुलिस ने जेसीबी मशीन से खुदाई करवाई, जिसमें एक सिल्वर का देग मिला। देग देख ग्रामीणों में खजाने की संभावना को लेकर उत्सुकता बढ़ गई। मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए। खजाने की सूचना पर थानाधिकारी घासीराम, तहसीलदार नरेश गुर्जर, भू-अभिलेख अधिकारी और जाप्ता भी मौके पर पहुंचे।

उपकोषाधिकारी कार्यालय में सील किया गया

तहसीलदार ने बताया कि पुलिस और प्रशासन ने देग को कब्जे में लेकर निवाई थाने लाया। एसडीएम प्रीति मीणा को इसकी सूचना दी गई। अधिकारियों के निर्देशानुसार तहसीलदार नरेश गुर्जर और विट्ठल अधिकारी घासीराम ने पुरानी तहसील कार्यालय स्थित उपकोषाधिकारी कार्यालय में देग को सील कर सुरक्षित रखवाया गया। अब पुरातत्व विभाग ही यह तय करेगा कि जमीन में दबा यह रहस्यमय देग वास्तव में खजाना है या सिर्फ ऐतिहासिक वस्तु।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी