न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सवाई माधोपुर स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक संध्या में लोक कला और परंपरा का अद्भुत संगम

सवाई माधोपुर स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों के लोक कलाकारों ने पारंपरिक संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, पर्यटक और कला प्रेमी मौजूद रहे और लोक संस्कृति का आनंद लिया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 19 Jan 2026 6:48:19

सवाई माधोपुर स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक संध्या में लोक कला और परंपरा का अद्भुत संगम

जिला मुख्यालय के दशहरा मैदान में रविवार को प्रदेश की लोक सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का अनुपम नजारा देखने को मिला। मौका था सवाई माधोपुर स्थापना दिवस के अवसर पर अमरूद महोत्सव के दौरान आयोजित सांस्कृतिक संध्या का। राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों के लोक कलाकारों ने पारंपरिक संगीत-नृत्य को मनमोहक अंदाज में पेश किया कि दर्शक उनके साथ-साथ झूमते रहे।

जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कृषि, उद्यानिकी एवं आपदा राहत मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने दर्शकों के साथ बैठकर सभी प्रस्तुतियों का आनंद लिया। उन्होंने प्रस्तुति के बाद कलाकारों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन लोकसंस्कृति के संरक्षण और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

जिला कलक्टर काना राम एवं पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर लोक प्रस्तुतियों का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में पर्यटक, एवं कला-प्रेमी और आमजन उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत चाकसू (जयपुर) के कलाकारों द्वारा गणेश वंदना से हुई. सीकर की टीम ने चरी नृत्य, टोंक के कलाकारों ने कच्छी-घोड़ी एवं अलगोजा नृत्य, शेरपुर की पार्टी ने डेजर्ट सिम्फनी और कालबेलिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।

निवाई (टोंक) के कलाकारों से घूमर नृत्य, भरतपुर के लोक कलाकारों से भपंग-वादन, बारां (शाहबाद) की आदिवासियों की टोली ने सहरिया स्वांग तथा छबड़ा (बारां) की टीम ने चकरी नृत्य प्रस्तुत किए। टोंक के लोक कलाकारों से मटका-चक्का नृत्य का बेहतरीन प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक संध्या का समापन ब्रज क्षेत्र के बहज-डीग के कृष्ण-भक्त कलाकारों ने ब्रज होली एवं मयूर नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति के साथ हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन