न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रामदेवरा से दर्शन कर लौट रही बस की ट्रक से भीषण भिड़ंत, 4 की मौत; 21 यात्री घायल

जोधपुर में रामदेवरा से दर्शन कर लौट रही यात्री बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 यात्री घायल हुए। जानिए हादसे का पूरा विवरण, रेस्क्यू ऑपरेशन और घायलों की स्थिति।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 20 Jan 2026 10:47:20

रामदेवरा से दर्शन कर लौट रही बस की ट्रक से भीषण भिड़ंत, 4 की मौत; 21 यात्री घायल

जोधपुर जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। अरना झरना क्षेत्र के पास जोधपुर–जैसलमेर नेशनल हाईवे-125 पर एक ट्रक और गुजरात पासिंग यात्री बस के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

रामदेवरा दर्शन कर लौट रहे थे यात्री

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा केरु गांव में मुलानाडा रॉयल्टी नाके के पास मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे हुआ। बस में सवार सभी यात्री गुजरात के अरवल्ली जिले के रमाना रूपण गांव के निवासी थे, जो जैसलमेर स्थित रामदेवरा में बाबा रामदेव के दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। एम्बुलेंस के जरिए सभी घायलों को जोधपुर के मथुरादास माथुर (MDM) अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि मृतकों के शव महात्मा गांधी अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाए गए।

रेस्क्यू में करनी पड़ी कड़ी मशक्कत

एम्बुलेंस चालकों और राहतकर्मियों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि बस और ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। यात्रियों को बाहर निकालने में काफी समय और मेहनत लगी। मौके पर एडीसीपी रोशन मीणा भी पहुंचे और हाइड्रो मशीन की मदद से दोनों वाहनों को अलग कराया गया। रास्ता साफ करने के बाद हाईवे पर यातायात को दोबारा सुचारु किया गया। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने जानकारी दी कि बस में कुल 56 यात्री सवार थे, जिनमें से 21 घायल हुए और 4 लोगों की मौत हो गई।

बाइक सवार भी हुआ हादसे का शिकार

इस दुर्घटना में एक बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे जोधपुर एम्स में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बाइक सवार को बचाने की कोशिश में यह भीषण हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। कुल मिलाकर इस हादसे में 25 लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें से चार ने अपनी जान गंवाई, जबकि 21 घायलों का इलाज जारी है।

हादसे में जान गंवाने वाले और घायलों का विवरण

इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, वहीं घायलों की सूची इस प्रकार है:

बकु गाई (45) पुत्र कालु गाई, निवासी खीवाडा, जिला साबरकांठा

हरलाल (25) पुत्र वीरगाई, निवासी खुडकना, जिला साबरकांठा

केशर हरी (36) पुत्र ईसा गाई, निवासी मोरवा, जिला अरवल्ली

रावल विनय (50) पुत्र पिरगाई, निवासी 158 जगाण, बयानील, जिला साबरकांठा

मुखेश (38) पुत्र बदुगाई, निवासी रामगढ़, जिला अरवल्ली

उषा (36) पत्नी लोमगाई, निवासी अरवल्ली

सीता (30) पत्नी दीपक गाई, निवासी रामगढ़, जिला अरवल्ली

कुमा (49) पत्नी दिनु गाई, निवासी बायनिल, जिला अरवल्ली

नरेश गाई (34) पुत्र नत्थी, निवासी धूप, जिला अरवल्ली

कानगाई (62) पुत्र पिनगाई, निवासी रामगढ़, जिला अरवल्ली

मनी बाई (60) पत्नी जयन गाई, निवासी रामगढ़, जिला अरवल्ली

मनीलाल (40) पुत्र अम्बा गाई, निवासी धूप, जिला अरवल्ली

वेनला बाई (40) पत्नी हनु गाई, निवासी रामगढ़, जिला अरवल्ली

रामबाई (52) पत्नी जाम्भाई, निवासी रामगढ़, जिला अरवल्ली

दिनु गाई, निवासी गोधरा

इन्द्रा, निवासी गोधरा

गीता (6) पुत्री मनी गाई, निवासी धूप, जिला अरवल्ली

वना (44) पुत्री नटु गाई, निवासी धूप, जिला अरवल्ली

पवन (5) पुत्र रूडे गाई, निवासी धूप, जिला अरवल्ली

कोकिला (60) पत्नी रूडे गाई, निवासी धूप, जिला अरवल्ली

प्रवीण मंगल (48) पुत्र धनराज, निवासी 1st B रोड सरदार, वर्तमान में अध्यापक, मुंडो की ढाणी (बाइक सवार)

हाईवे पर लगा लंबा जाम, अस्पताल में अलर्ट

हादसे के बाद ट्रक और बस के क्षतिग्रस्त होने से हाईवे के दोनों ओर करीब तीन-तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। एडीसीपी रोशन मीणा, एडीसीपी रविंद्र बोथरा और पुलिस टीम ने काफी प्रयास के बाद यातायात को सामान्य कराया। वहीं MDM अस्पताल में घायलों के पहुंचते ही अलर्ट घोषित कर दिया गया। अस्पताल अधीक्षक विकास राजपुरोहित सहित कई वरिष्ठ डॉक्टर मौके पर मौजूद रहे और गंभीर रूप से घायल मरीजों का इलाज शुरू किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल और कई कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंचे और पीड़ितों की स्थिति की जानकारी ली।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स