न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, गरजते बादलों के साथ कई जिलों में बारिश, जानें आपके शहर का हाल

राजस्थान में मौसम ने बदला मिजाज, जयपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश शुरू। IMD ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया, तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिरने की संभावना, जानें अपने शहर का ताजा मौसम अपडेट।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 27 Jan 2026 12:30:35

राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, गरजते बादलों के साथ कई जिलों में बारिश, जानें आपके शहर का हाल

राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार सुबह से रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। करौली में देर रात से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और ठंडी व तेज हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी है। यहां न्यूनतम तापमान गिरकर करीब 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सवाई माधोपुर में भी हल्की बारिश दर्ज की गई है, जबकि आमेर में बारिश थमने के बाद बादलों की आवाजाही बनी हुई है। कोटा में कुछ समय पहले ही बारिश शुरू हुई, जिससे मौसम सुहावना लेकिन ठंडा हो गया है।

मौसम में आए इस अचानक बदलाव का असर सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों और बुजुर्गों पर देखने को मिल रहा है। ठंडी हवाओं और बारिश की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, किसानों के लिए यह बारिश मिली-जुली साबित हो सकती है—कुछ फसलों को जहां लाभ मिलने की उम्मीद है, वहीं कुछ को नुकसान भी हो सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के जयपुर केंद्र ने सुबह 8 बजे प्रदेश के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने सवाई माधोपुर, करौली, सीकर, भरतपुर, दौसा, जयपुर और जयपुर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर बादल गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

जैसलमेर, बीकानेर, बूंदी, अलवर, नागौर, अजमेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, टोंक, बारां, कोटा, झुंझुनू, भीलवाड़ा, झालावाड़ और धौलपुर जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ हल्की बारिश, बिजली चमकने, ओले गिरने और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

2 से 4 डिग्री तक लुढ़क सकता है तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, 26 जनवरी को राजस्थान के कुछ हिस्सों में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हुआ है, जिसके असर से यह बारिश हो रही है। इसके चलते अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। यानी आने वाले दिनों में सर्दी और ज्यादा बढ़ने वाली है।

नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का फिर अलर्ट

आईएमडी ने यह भी संकेत दिया है कि 31 जनवरी और 1 फरवरी को प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो सकता है। अगर ऐसा हुआ, तो तापमान में और गिरावट तय मानी जा रही है और ठंड का असर और तेज हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?