न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : मौसम का 'यू-टर्न', कड़ाके की ठंड से मिली राहत, आगे बारिश और कोहरे का अलर्ट

राजस्थान में मौसम ने यू-टर्न लिया है। कड़ाके की ठंड से राहत के बीच तापमान बढ़ा है, लेकिन मौसम विभाग ने आगे बारिश, मावठ और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 20 Jan 2026 8:24:00

राजस्थान : मौसम का 'यू-टर्न', कड़ाके की ठंड से मिली राहत, आगे बारिश और कोहरे का अलर्ट

राजस्थान में इन दिनों मौसम के तेवर बदले-बदले नजर आ रहे हैं। बर्फीली और सर्द हवाओं की तीव्रता कम होने से लोगों को भीषण ठंड से कुछ हद तक राहत जरूर मिली है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और कई शहरों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है। हालांकि यह राहत ज्यादा समय तक कायम रहने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए बारिश और घने कोहरे को लेकर डबल चेतावनी जारी की है।

जयपुर में चढ़ा पारा, नागौर में रही सबसे ज्यादा ठंड

सोमवार को राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य औसत से अधिक रहा। बीते 24 घंटों के मौसम आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश का सबसे ठंडा जिला नागौर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान के मामले में पाली सबसे आगे रहा, जहां पारा 30.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

शेखावाटी में बादलों की आवाजाही, धूप रही कमजोर

अन्य शहरों की बात करें तो अलवर में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री, सिरोही में 8.1 डिग्री और बीकानेर में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीकानेर, गंगानगर और शेखावाटी अंचल में बादलों की आवाजाही बनी रहने से तेज धूप का असर कम देखने को मिला, जिससे दिन के तापमान में ज्यादा तेजी नहीं आई।

22 जनवरी से दस्तक देगा मजबूत पश्चिमी विक्षोभ

मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, राज्य में 22 से 28 जनवरी के बीच लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं। पहला पश्चिमी विक्षोभ 22 से 24 जनवरी के दौरान प्रभाव दिखाएगा। इस दौरान 22 और 23 जनवरी को जोधपुर, बीकानेर और शेखावाटी क्षेत्रों में मेघगर्जना, बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश यानी मावठ की संभावना है। वहीं जयपुर और भरतपुर संभाग में 23 से 24 जनवरी के बीच बादल छाए रहने और बारिश के आसार जताए गए हैं। दूसरे चरण में 26 से 28 जनवरी के बीच एक और मजबूत सिस्टम सक्रिय होगा। 26 जनवरी से इसके प्रभाव में आने से पूरे सप्ताह बादलों की आवाजाही और रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला बना रह सकता है।

बारिश के बाद फिर बढ़ेगी ठंड की चुभन

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 24 और 25 जनवरी को कुछ समय के लिए मौसम शुष्क रह सकता है, लेकिन इसके बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। अनुमान है कि बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है, जिससे प्रदेश में ठिठुरन दोबारा बढ़ जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन