न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीकर में 9 साल की छात्रा को आया हार्ट अटैक, स्कूल में टिफिन खोलते ही गिर पड़ी

राजस्थान के सीकर में 9 साल की स्कूली छात्रा की अचानक मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया। टिफिन खोलते समय बेहोश हुई बच्ची की दिल की धड़कन बंद पाई गई। यह घटना छोटे बच्चों में हार्ट अटैक की संभावना पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Jul 2025 6:26:41

सीकर में 9 साल की छात्रा को आया हार्ट अटैक, स्कूल में टिफिन खोलते ही गिर पड़ी

राजस्थान के सीकर जिले से एक बेहद भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसने सभी को अंदर तक झकझोर कर रख दिया है। सीकर के दांतारामगढ़ में एक स्कूल में मंगलवार (15 जुलाई) को चौथी कक्षा में पढ़ने वाली मात्र 9 साल की एक नन्हीं छात्रा प्राची कुमावत की अचानक मौत हो गई। वह जब अपनी क्लास में बैठकर टिफिन खोल रही थी, उसी वक्त अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। उस मासूम की ये हालत देखकर वहां मौजूद शिक्षक और साथी छात्र घबरा गए।

उसे तुरंत स्थानीय दांता हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के दिल में धड़कन नहीं थी। इसके बाद परिजन और स्कूल स्टाफ उसे एंबुलेंस से सीकर के बड़े हॉस्पिटल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का मानना है कि प्राची को संभवतः दिल का दौरा पड़ा था।

यह दिल दहला देने वाली घटना सिर्फ एक मासूम की मौत की खबर नहीं है, बल्कि एक बड़ा सवाल भी उठाती है – क्या इतने छोटे बच्चों को भी दिल का दौरा पड़ सकता है?

क्या बच्चों को हो सकता है हार्ट अटैक?

आज के समय में दिल की बीमारी या हार्ट अटैक की खबरें आम हो गई हैं, लेकिन जब बात छोटे बच्चों की आती है, तो ऐसा सुनना बेहद असामान्य लगता है। हालांकि, राजस्थान में इससे पहले भी इस तरह की घटना सामने आ चुकी है। इस साल मार्च में कोटपुतली में 13 साल के एक बच्चे की अचानक मौत हो गई थी, जब वह खेलकर घर लौट रहा था। उस केस में भी हार्ट अटैक की आशंका जताई गई थी।

बच्चों में जन्मजात दिल की बीमारियाँ

ब्रिटेन की स्वास्थ्य सेवा संस्था एनएचएस (NHS) के अनुसार, कई बच्चों में दिल की बीमारी जन्म के समय से होती है, जिसे कॉनजेनिटल हार्ट डिफेक्ट कहा जाता है। यह कोई दुर्लभ समस्या नहीं है – ब्रिटेन में हर 100 में से 1 बच्चा किसी न किसी रूप में दिल की जन्मजात बीमारी के साथ पैदा होता है।

इसका कारण क्या है, इसका स्पष्ट जवाब आज तक नहीं मिल पाया है। यह कई कारणों से हो सकता है – जैसे गर्भावस्था के दौरान कुछ विकृति या अनुवांशिक असर। गर्भावस्था में किए गए अल्ट्रासाउंड से कभी-कभी इस बीमारी का पता पहले ही चल जाता है।

कार्डियक अरेस्ट का खतरा कितना गंभीर?

अगर किसी बच्चे को दिल की कोई जन्मजात बीमारी होती है, तो उससे संबंधित कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इनमें से एक खतरा सडन कार्डियक अरेस्ट (SCA) का भी है – यानी हृदय की अचानक रुकावट। हालांकि, यह दुर्लभ होता है, लेकिन ऐसा होने पर जान जाने की आशंका बनी रहती है।

अच्छी बात यह है कि अगर बच्चों में समय पर इस बीमारी की पहचान हो जाए, तो इसका इलाज संभव है। कई बार बच्चों के दिल में छोटे-छोटे छिद्र होते हैं जो बहुत गंभीर नहीं होते। ऐसे मामलों में इलाज की भी जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि वो समय के साथ खुद ही ठीक हो जाते हैं और भविष्य में किसी बड़ी परेशानी का कारण नहीं बनते।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?