न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान के 20 से ज्यादा जिलों में स्कूल बंद, कड़ाके की ठंड और शीतलहर बनी वजह; जानिए कहां कितने दिन की छुट्टी

राजस्थान के 20 से अधिक जिलों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के चलते स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। जयपुर, कोटा समेत कई जिलों में अलग-अलग तारीखों तक अवकाश रहेगा, जानिए पूरी जानकारी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 06 Jan 2026 8:36:30

राजस्थान के 20 से ज्यादा जिलों में स्कूल बंद, कड़ाके की ठंड और शीतलहर बनी वजह; जानिए कहां कितने दिन की छुट्टी

राजस्थान सहित पूरे उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान में गिरावट के साथ कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे सुबह और शाम के समय सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की और गिरावट हो सकती है, जबकि उत्तरी राजस्थान के जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के इस अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए राज्य के कई जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। सरकारी और निजी दोनों तरह के स्कूलों पर यह आदेश लागू किया गया है।

जयपुर में कितने दिन तक स्कूल रहेंगे बंद

जिन जिलों में स्कूलों के लिए अवकाश घोषित किया गया है, उनमें जयपुर, कोटा, बारां, बूंदी, हनुमानगढ़, अजमेर, सीकर, डीडवाना, चित्तौड़गढ़, दौसा, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़, भरतपुर, फलोदी, चूरू, करौली, भीलवाड़ा, टोंक, नागौर, राजसमंद और श्रीगंगानगर शामिल हैं।

राजधानी जयपुर में शीतलहर और बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए 10 जनवरी तक और कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए 8 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।

कोटा और बूंदी में बदले स्कूलों के हालात

बूंदी जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में दो दिन की छुट्टी घोषित की गई है। जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा के आदेश के मुताबिक 6 और 7 जनवरी को स्कूल बंद रहेंगे।

कोटा जिले में भी कड़ाके की सर्दी को देखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है। 3 से 6 वर्ष के आंगनबाड़ी बच्चों के लिए 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। वहीं अन्य कक्षाओं के लिए स्कूल समय में बदलाव किया गया है। 6 से 8 जनवरी तक स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक संचालित होंगे। दो पालियों में चलने वाले स्कूलों में पहली पारी सुबह 10 से 1 बजे और दूसरी पारी दोपहर 1:05 से 4 बजे तक चलेगी।

अजमेर, दौसा और अन्य जिलों का आदेश

दौसा जिले में ठंड के कारण कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में 6 और 7 जनवरी को अवकाश रहेगा। प्रतापगढ़ में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 6 से 8 जनवरी तक बंद रहेंगे। झालावाड़ जिले में 10 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।

अजमेर में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए 7 जनवरी तक छुट्टी रहेगी, जबकि कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए स्कूल समय सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक तय किया गया है। डूंगरपुर में भी कक्षा 5 तक के स्कूल 8 जनवरी तक बंद रहेंगे।

बारां में दो दिन का अवकाश, आदेश की अवहेलना पर कार्रवाई

बारां जिले में भी शीतलहर को देखते हुए 6 और 7 जनवरी को सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने स्पष्ट किया है कि यदि इन आदेशों के बावजूद किसी स्कूल में कक्षाएं संचालित पाई गईं तो संबंधित स्कूल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और सीकर में बदली टाइमिंग

श्रीगंगानगर जिले में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए 12 जनवरी तक अवकाश रहेगा। वहीं कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए स्कूल समय सुबह 10:30 बजे से शाम 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। शिक्षकों और परीक्षाओं का समय पहले जैसा ही रहेगा।

हनुमानगढ़ में जिला कलेक्टर खुशाल यादव के आदेशानुसार 10 जनवरी तक कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों का अवकाश रहेगा, जबकि कक्षा 9 से 12 की कक्षाएं सामान्य रूप से संचालित होंगी। सीकर में भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 6 से 10 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। वहीं 9 से 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।

भरतपुर, चित्तौड़गढ़, डीडवाना समेत अन्य जिले

डीडवाना में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 6 से 8 जनवरी तक छुट्टी घोषित की गई है। चित्तौड़गढ़ में भी कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल 6 और 7 जनवरी को बंद रहेंगे। भरतपुर में ठंड को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 6 से 8 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही भरतपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में 6 से 10 जनवरी तक अवकाश रहेगा।

इसके अलावा फलोदी में आंगनबाड़ी, प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालय 6, 7 और 8 जनवरी को बंद रहेंगे। चूरू जिले में जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए 10 जनवरी तक और कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए 7 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। करौली में 3 से 6 वर्ष के बच्चों (आंगनबाड़ी और प्ले स्कूल) के लिए 12 जनवरी तक छुट्टी रहेगी, जबकि भीलवाड़ा में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 6 से 8 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी