न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में सी-प्लेन, हेलिकॉप्टर पर्यटन और जॉय राइड की बढ़ेगी रफ्तार, 5 शहरों को मिलेगी एयर कनेक्टिविटी, केन्द्र को भेजा प्रस्ताव

राजस्थान का हवाई भविष्य अब पारंपरिक कनेक्टिविटी तक सीमित नहीं रहेगा। राज्य सरकार के इस प्रयास से ना सिर्फ प्रदेश में पर्यटन का दायरा बढ़ेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। सी-प्लेन, हेलिकॉप्टर पर्यटन, जॉय राइड और नियमित हवाई उड़ानों का सम्मिलित विकास, राजस्थान को एक फुल-स्केल एयरो टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 08 Jul 2025 12:42:40

राजस्थान में सी-प्लेन, हेलिकॉप्टर पर्यटन और जॉय राइड की बढ़ेगी रफ्तार, 5 शहरों को मिलेगी एयर कनेक्टिविटी, केन्द्र को भेजा प्रस्ताव

राजस्थान में पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने हवाई कनेक्टिविटी और हवाई सेवाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी है। माउंट आबू, सीकर, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा और श्रीगंगानगर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों को क्षेत्रीय संपर्क योजना (RCS) में शामिल करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। इसके अलावा राज्य में हेलिकॉप्टर पर्यटन, जॉय राइड और सी-प्लेन सेवाओं को लेकर भी सरकार ने व्यापक संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी हैं।

राजस्थान को मिलेगी नई हवाई पहचान

नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने बताया कि देहरादून में आयोजित उत्तरी क्षेत्र नागरिक उड्डयन मंत्रियों के सम्मेलन में इन प्रस्तावों पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को निशुल्क भूमि दी गई है। साथ ही किशनगढ़ हवाई अड्डे के विकास एवं विस्तार, उदयपुर एयरपोर्ट के विस्तार, तथा बाड़मेर के उत्तरलाई में सिविल एन्क्लेव के निर्माण के लिए भी भूमि आवंटन प्रक्रियाधीन है।

सी-प्लेन सेवाओं के लिए कई जल स्रोत उपयुक्त

राज्य सरकार ने उदयपुर, कोटा (चंबल), बांसवाड़ा और टोंक (बीसलपुर बांध) जैसे स्थानों पर सी-प्लेन सेवाओं की संभावनाएं तलाशी हैं। इन स्थानों पर जलवायु, भौगोलिक परिस्थितियों और जल संसाधनों की उपयुक्तता को ध्यान में रखते हुए विशेष अध्ययन करवाए जा रहे हैं।

हेलिपेड नेटवर्क से धार्मिक और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा

राज्य में वर्तमान में लगभग 118 हेलिपेड हैं, जिनका उपयोग अब तक मुख्य रूप से आपात चिकित्सा सेवाओं में होता रहा है। लेकिन अब सरकार इन्हें हेलिकॉप्टर पर्यटन, धार्मिक यात्राओं और जॉय राइड के लिए तैयार कर रही है। इससे स्थानीय स्तर पर साहसिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और घरेलू यात्रियों को नए अनुभव मिलेंगे।

19 हवाई पट्टियों से बनेगा फ्लाइंग हब

राज्य सरकार के पास 19 हवाई पट्टियां हैं, जिनकी लंबाई 3,300 फीट से लेकर 9,800 फीट तक है। सरकार अब इन हवाई पट्टियों को फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन, एयर स्पोर्ट्स, MRO (मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहालिंग) जैसी गतिविधियों के लिए भी विकसित करने की दिशा में काम कर रही है।

मेट्रो शहरों से सीधी उड़ानों की मांग

राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि बीकानेर, जोधपुर और किशनगढ़ जैसे हवाई अड्डों से मुंबई, कोलकाता, सूरत और बेंगलुरु जैसे प्रमुख महानगरों के लिए नियमित उड़ानों की शुरुआत की जाए। इससे पर्यटन, व्यापार और निवेश को नई दिशा मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?