न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में कहर बनी आकाशीय बिजली, झुलसी महिला की जयपुर ले जाते वक्त रास्ते में मौत

राजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने से सीकर जिले में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। झुलसी हालत में जयपुर ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 27 Jan 2026 1:35:15

राजस्थान में कहर बनी आकाशीय बिजली, झुलसी महिला की जयपुर ले जाते वक्त रास्ते में मौत

राजस्थान में मौसम का मिज़ाज अचानक खतरनाक हो गया है। सक्रिय हुए नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर अब जानलेवा साबित होने लगा है। सीकर जिले के खंडेला उपखंड के श्योपुरा गांव में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, 39 वर्षीय सोहनी देवी, पत्नी हरिराम, सुबह अपने घर के रोज़मर्रा के कामों में व्यस्त थीं। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी और वह उसकी चपेट में आ गईं। हादसा इतना भीषण था कि महिला बुरी तरह झुलस गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जयपुर ले जाते समय रास्ते में थम गई सांसें

परिजन बिना समय गंवाए सोहनी देवी को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए उन्हें जयपुर रेफर कर दिया। हालांकि, जयपुर पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी तबीयत और बिगड़ गई। रींगस के एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

22 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

प्रदेश में मंगलवार सुबह से ही मौसम का मिज़ाज बदला हुआ है। जयपुर, कोटा और सवाई माधोपुर सहित कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD जयपुर) ने हालात को देखते हुए राज्य के कई हिस्सों के लिए चेतावनी जारी की है।

इन 7 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ घोषित

मौसम विभाग के अनुसार सीकर, जयपुर, दौसा, भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर और जयपुर शहर में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश, ओले गिरने और करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। लोगों को सतर्क रहने और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

15 जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी

बीकानेर, जैसलमेर, अजमेर, झुंझुनूं और कोटा सहित 15 अन्य जिलों में हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में भी मौसम को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत बताई गई है।

2 से 4 डिग्री तक लुढ़केगा तापमान

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश और ओलावृष्टि के चलते अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है। साथ ही 31 जनवरी और 1 फरवरी को एक और नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने की संभावना है, जिससे प्रदेश में ठंड का एक और तेज़ दौर देखने को मिल सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?