न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: जीजा ने साले की नाक काटी, पत्नी की दूसरी शादी से था नाराज

जोधपुर के फीच गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी की दूसरी शादी से नाराज होकर दिव्यांग साले की नाक काट दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित पांच युवकों को गिरफ्तार कर कटी नाक बरामद की।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 28 Jan 2026 10:06:26

राजस्थान: जीजा ने साले की नाक काटी, पत्नी की दूसरी शादी से  था नाराज

जोधपुर जिले के लूणी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। फीच गांव में स्थित किराना की दुकान में एक युवक ने अपने दिव्यांग साले की नाक काट दी। इस मामले में मुख्य आरोपी सहित पांच युवकों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। साथ ही, कटी हुई नाक भी बरामद कर ली गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सहीराम को अपनी पत्नी की दूसरी शादी से नाराजगी थी, जिसकी वजह से उसने यह संगीन कदम उठाया।

पांच आरोपी गिरफ्तार

थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी सहीराम पुत्र सुखाराम बिश्नोई (फीच गांव), सोहनलाल पुत्र शनाराम बिश्नोई (हमीरनगर), दिनेश पुत्र हडमानराम बिश्नोई, रमेश पुत्र पोकरराम बिश्नोई और हडमान पुत्र खीयाराम बिश्नोई हैं। सभी से इस घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। कटी हुई नाक भी पुलिस ने सुरक्षित कर ली है।

नाक काटने की घटना का विवरण

सहीराम और उसके छह अन्य साथी रविवार शाम फीच गांव के चौक पर बिना नंबर की बोलेरो में पहुंचे। सहीराम सीधे अपने साले अशोक की किराना की दुकान में गया और झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद उसने चाकू से अशोक की नाक काट दी और दोस्तों के साथ कटी नाक लेकर भाग गया। इस दौरान उसने बोलेरो में बैठे-बैठे वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया। घायल अशोक का इलाज वर्तमान में एम्स में चल रहा है।

बचपन में हुई थी शादी

पुलिस के अनुसार, सहीराम बिश्नोई की शादी वर्ष 2008 में फीच गांव की युवती से हुई थी। हालांकि, वह नाबालिग होने की वजह से तत्काल अपने ससुराल नहीं भेजी गई थी। बालिग होने के बाद सहीराम और उसके परिवार ने गौने के लिए दबाव डाला। वहीं, सहीराम के ताऊ की बेटी की शादी उसके साले अशोक के साथ हो चुकी थी।

पत्नी की दूसरी शादी ने भड़काया गुस्सा

पिछले साल मार्च में युवती के भाई की शादी हुई, और सहीराम को उम्मीद थी कि उसकी पत्नी का गौना भी उसी समय हो जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 4-5 महीने पहले युवती की शादी जोलियाली गांव के दूसरे युवक से कर दी गई और वह गहने भी अपने साथ ले गई। सहीराम को संदेह था कि अपनी पत्नी की दूसरी शादी कराने में साले अशोक की भूमिका थी। यही कारण था कि वह लगभग एक महीने से अपने साले को सबक सिखाने की योजना बना रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल