न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Rajasthan: 'अरावली विवाद पर बेवजह मुद्दा बनाने वालों के जिन्न की हवा निकल गई', गजेंद्र सिंह शेखावत का तंजपूर्ण बयान

बीकानेर दौरे के दौरान केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अरावली खनन विवाद पर बयान देते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं ने मुद्दा बेवजह बड़ा किया, उनके “जिन्न की हवा निकल गई।” उन्होंने खेजड़ी संरक्षण और मनरेगा संशोधन पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 26 Dec 2025 10:16:50

Rajasthan: 'अरावली विवाद पर बेवजह मुद्दा बनाने वालों के जिन्न की हवा निकल गई', गजेंद्र सिंह शेखावत का तंजपूर्ण बयान

बीकानेर: अरावली में खनन को लेकर देशभर में चल रही बहस पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपना रुख स्पष्ट किया। बीकानेर दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं ने इस मुद्दे को बेवजह बड़ा किया, लेकिन केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के प्रेस नोट जारी होने के बाद उनके “जिन्न की हवा निकल गई।” उन्होंने इस अवसर पर बिश्नोई समाज द्वारा खेजड़ी बचाने के लिए आयोजित महापड़ाव के संबंध में भी अपनी प्रतिक्रिया दी। शेखावत ने कहा कि खेजड़ी हमारे लिए पूजनीय वृक्ष हैं और प्रदेश सरकार इसको लेकर गंभीर है।

मनरेगा संशोधन पर पलटवार

मनरेगा के मुद्दे पर भी केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मनरेगा के बीस साल में देश का सामाजिक परिदृश्य बदल चुका है और अब इस योजना में संशोधन आवश्यक है। इसके साथ ही उन्होंने बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि वहां भय की राजनीति चल रही है, लेकिन इस बार अंधेरा छटेगा और कमल खिलेगा।

कृषि विश्वविद्यालय में कार्यक्रम और क्षेत्रीय दौरे की जानकारी

मंत्री शेखावत आज (26 दिसंबर) स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे दोपहर में नाकोड़ा के लिए रवाना होंगे। इससे पहले सर्किट हाउस पहुंचने पर उनका स्वागत जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, एसपी कावेन्द्र सिंह सागर, भाजपा शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़, भाजपा देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया। शेखावत ने सभी का आभार जताते हुए क्षेत्रीय विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने में केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी