न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान बोर्ड ने 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी की, 12 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

राजस्थान बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से एक ही शिफ्ट में शुरू होंगी। यहां देखें पूरा शेड्यूल, परीक्षा समय और अहम निर्देश।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 20 Dec 2025 1:03:01

राजस्थान बोर्ड ने 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी की, 12 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड ने यह समय-सारणी आज यानी 20 दिसंबर को आधिकारिक रूप से घोषित की है। जो छात्र वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, वे अब राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर RBSE 10th 12th Time Table 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 28 फरवरी, जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 11 मार्च 2026 को संपन्न होगी।

एक ही शिफ्ट में होंगी सभी परीक्षाएं

राजस्थान बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया है कि कक्षा 10वीं और 12वीं की सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में कराई जाएंगी। परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस वर्ष सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में करीब 9 लाख 5 हजार 872 छात्र शामिल होने वाले हैं, जिससे बोर्ड स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

इस तारीख से शुरू होंगे पेपर

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक टाइम-टेबल के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से प्रारंभ होंगी। कक्षा 10वीं का पहला पेपर अंग्रेजी विषय का होगा, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा की शुरुआत मनोविज्ञान विषय से की जाएगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 28 फरवरी 2026 को संस्कृत विषय के साथ समाप्त होगी। वहीं, कक्षा 12वीं की अंतिम परीक्षा 11 मार्च 2026 को शारीरिक शिक्षा विषय की होगी।

6193 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

राज्यभर में राजस्थान बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 6193 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 51 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। नकल और अनुचित साधनों पर रोक लगाने के लिए कई केंद्रों पर वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था भी की गई है। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे डेटशीट डाउनलोड करने के बाद उसमें दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और परीक्षा से संबंधित किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी