न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: 814वें उर्स पर पीएम के बाद आज CM शर्मा की चादर अजमेर शरीफ में होगी पेश, शाम 5 बजे सुनाया जाएगा विशेष पैगाम

अजमेर शरीफ में 814वें उर्स के अवसर पर प्रधानमंत्री के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की चादर आज पेश की जाएगी। शाम 5 बजे मुख्यमंत्री का खास पैगाम दरगाह पर पढ़ा जाएगा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 26 Dec 2025 9:47:30

राजस्थान: 814वें उर्स पर पीएम के बाद आज CM शर्मा की चादर अजमेर शरीफ में होगी पेश, शाम 5 बजे सुनाया जाएगा विशेष पैगाम

अजमेर की प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर 814वां उर्स (URS) शुरु हो चुका है, जो देश में सौहार्द और भाईचारे का संदेश फैलाने में अहम भूमिका निभाता रहा है। इस अवसर पर हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 दिसंबर को दरगाह पर अपनी चादर पेश की थी। अब प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से भी अजमेर शरीफ में ख्वाजा गरीब नवाज की शान में चादर पेश की जाएगी।

आज अजमेर दरगाह में पेश होगी CM की चादर

गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास से इस साल के 814वें उर्स के मौके पर CM शर्मा की चादर अजमेर शरीफ के लिए रवाना की गई। यह चादर बीजेपी माइनॉरिटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हामिद खान मेवाती के नेतृत्व में आए डेलीगेशन को सुपुर्द की गई। डेलीगेशन आज शुक्रवार को दरगाह पहुंचकर चादर पेश करेगा। साथ ही, मुख्यमंत्री का पैगाम दरगाह के बुलंद दरवाजे से पढ़ा जाएगा, जिसमें उन्होंने शांति, सद्भाव और खुशहाली की दुआ के साथ जायरीन को उर्स की मुबारकबाद दी है।

प्रमुख लोग रहे मौजूद

चादर पेशी के अवसर पर फ्रंट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन खान, प्रदेश महासचिव जावेद कुरैशी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष फिरोज खान, एम. सादिक खान, पूर्व प्रदेश महासचिव मुनव्वर खान, प्रदेश उपाध्यक्ष जंग बहादुर पठान, प्रदेश मंत्री महबूब कुरैशी, इरशाद हसनपुरा, जावेद खान दौसा, परवेज खान सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

17 दिसंबर से शुरु हुआ 814वां उर्स

ख्वाजा गरीब नवाज का 814वां उर्स 17 दिसंबर 2025 से शुरू हुआ और यह 30 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इसकी शुरुआत पारंपरिक झंडा चढ़ाने की रस्म से हुई और इसमें देश-विदेश से लाखों जायरीन शामिल हुए। इस सालाना उर्स में महफिल-ए-समा, चादर पेशी और लंगर जैसी रस्में आयोजित की जाती हैं। जन्नती दरवाजा 21 दिसंबर को खोला गया था, जिसे लेकर जायरीन ने बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ हिस्सा लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल