न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान पंचायत चुनाव पर सियासी संग्राम, गहलोत का BJP सरकार पर तीखा वार, बोले- 'जानबूझकर नहीं करवा रहे इलेक्शन'

राजस्थान पंचायत चुनावों को लेकर अशोक गहलोत ने बीजेपी सरकार पर जानबूझकर चुनाव नहीं करवाने का आरोप लगाया। गहलोत ने कहा कि यह संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ है। साथ ही उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर भी सवाल उठाए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Jul 2025 4:42:22

राजस्थान पंचायत चुनाव पर सियासी संग्राम, गहलोत का BJP सरकार पर तीखा वार, बोले- 'जानबूझकर नहीं करवा रहे इलेक्शन'

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष परसराम मदेरणा की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लेने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कई गंभीर राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने मदेरणा को याद करते हुए कहा, "परसराम मदेरणा एक बड़े जाट नेता थे। उनका विधानसभा अध्यक्ष और मंत्री के रूप में कार्यकाल अत्यंत यादगार रहा। मैं उन्हें नमन करता हूं।"

इसके बाद गहलोत ने राजस्थान में पंचायत राज चुनाव को लेकर मौजूदा भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “राज्य सरकार जानबूझकर पंचायत चुनाव नहीं करवा रही है। यह संविधान के मूल सिद्धांतों की अवहेलना है। 'एक राज्य, एक चुनाव' की बात कहकर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।”

“लोकतंत्र में चुनाव अनिवार्य हैं”

गहलोत ने आगे कहा, “हमारे समय में भी कर्मचारियों की समस्या थी, तब भी स्थितियाँ कठिन थीं। मामला हाई कोर्ट तक गया, लेकिन कोर्ट ने कहा कि चुनाव तय समय पर होंगे। अब देखना होगा कि चुनाव होते हैं या नहीं, लेकिन लोकतंत्र में चुनाव कराना अनिवार्य है।”

15 से 20 दिनों में सीएम को रिपोर्ट सौंपेगी कमेटी – मंत्री अविनाश गहलोत

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा पहले ही कह चुके हैं कि पंचायत और निकाय चुनाव एक साथ कराने से चुनावी प्रक्रिया सरल होगी और संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा। इस बीच, कैबिनेट सब कमेटी के सदस्य मंत्री अविनाश गहलोत ने जानकारी दी कि 15 से 20 दिनों में मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। उसके बाद अंतिम निर्णय सीएम स्तर पर लिया जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर चुनाव कार्यक्रम तय किया जाएगा।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर गहलोत का बयान

इस मौके पर गहलोत ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को भी चौंकाने वाला करार दिया। उन्होंने कहा, “मैंने पहले ही कहा था कि लोकसभा अध्यक्ष और उपराष्ट्रपति दोनों केंद्र सरकार और संघ के दबाव में कार्य कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही धनखड़ ने जयपुर में कहा था कि वह किसी के दबाव में नहीं हैं, लेकिन अब उनका अचानक इस्तीफा देना इस बात की पुष्टि करता है कि उन पर वाकई दबाव था। मुझे नहीं लगता कि यह फैसला स्वास्थ्य कारणों से लिया गया है, यह दबाव का ही परिणाम है।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?