न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'पुलिस की मंशा मस्जिद हटाने की थी, विवाद भड़का', डोटासरा का आरोप; चौमूं में तनाव के बाद इंटरनेट बंद

चौमूं में मस्जिद के पास पत्थर हटाने के विवाद ने हिंसा को जन्म दिया। डोटासरा ने पुलिस की मंशा पर सवाल उठाए; 6 पुलिसकर्मी घायल और इंटरनेट 24 घंटे के लिए बंद।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 26 Dec 2025 1:21:19

'पुलिस की मंशा मस्जिद हटाने की थी, विवाद भड़का', डोटासरा का आरोप; चौमूं में तनाव के बाद इंटरनेट बंद

चौमूं हिंसा मामले ने अब सियासी रंग भी ले लिया है। भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता रामलाल शर्मा ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई केवल ट्रैफ़िक व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थी। इस मामले में अब तक 40 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है और उपद्रव के लिए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वहीं, राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विवाद की जड़ पुलिस की गलत मंशा थी और पूरी कार्रवाई की वजह से हालात बिगड़ गए।

स्टे के बावजूद कार्रवाई पर डोटासरा का सवाल

डोटासरा ने कहा कि बैठक में केवल सड़क किनारे पड़े पत्थरों को हटाने पर सहमति बनी थी, लेकिन पुलिस ने मस्जिद हटाने की मंशा दिखाई। इसी कारण विवाद भड़क गया। उन्होंने आगे कहा कि मस्जिद को लेकर पहले से ही कोर्ट का स्टे है, फिर भी पुलिस की कार्रवाई ने स्थिति को और खराब कर दिया। डोटासरा ने मामले में निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की।

मस्जिद के बाहर पत्थर हटाने से शुरू हुआ विवाद

कस्बे में बस स्टैंड के पास मस्जिद के सामने सड़क किनारे रखे पत्थरों से यातायात बाधित हो रहा था। ये पत्थर करीब 45 वर्षों से वहां पड़े थे, जिससे सड़क संकरी हो गई थी और जाम की स्थिति बनती रहती थी। ट्रैफिक सुधारने के लिए पुलिस प्रशासन और मुस्लिम समुदाय के बीच बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से इन पत्थरों को हटाने का निर्णय लिया गया ताकि यातायात सुगम और सुरक्षित हो सके।

चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा की समझाइश से पत्थर हटाने का काम शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ। लेकिन बाद में कुछ लोगों ने लोहे की रेलिंग लगाकर इसे स्थायी बनाने का प्रयास किया। जब शुक्रवार सुबह पुलिस ने रेलिंग हटाकर बाउंड्री बनाने का काम शुरू किया, तो कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और तनाव बढ़ गया।

रात 3 बजे पुलिसकर्मियों पर पथराव

पुलिस जेसीबी की मदद से कार्रवाई कर रही थी, तभी कुछ उपद्रवियों ने विरोध शुरू कर दिया। विरोध के दौरान अचानक माहौल बिगड़ गया और रात 3 बजे पुलिस पर पथराव किया गया। इस पथराव में 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सुरक्षा कड़ी, इंटरनेट सेवाएं बंद

हालात काबू में करने के लिए चार से अधिक थानों का पुलिस जाब्ता और आरएसी की एक कंपनी मौके पर तैनात की गई। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने चौमूं में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी। इसके अलावा हिंसा में शामिल करीब 12 उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज