न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नीरजा मोदी स्कूल पर बढ़ा संकट, कक्षा 1 से 8 तक की मान्यता भी हो सकती है रद्द

नीरजा मोदी स्कूल में बढ़ता संकट, कक्षा 1 से 8 तक की मान्यता भी हो सकती है रद्द। जांच रिपोर्ट में सुरक्षा कमियों और स्टाफ की लापरवाही उजागर, अभिभावक और पुलिस की सख्त कार्रवाई की उम्मीद।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 02 Jan 2026 9:57:52

नीरजा मोदी स्कूल पर बढ़ा संकट, कक्षा 1 से 8 तक की मान्यता भी हो सकती है रद्द

जयपुर में नीरजा मोदी स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। पहले ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9 से 12 तक की मान्यता रद्द कर दी थी। अब कक्षा 1 से 8 तक की मान्यता भी खतरे में है। अभिभावक राज्य सरकार और पुलिस से शीघ्र और सख्त कदम उठाने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। यह मामला उस दुखद घटना से जुड़ा है, जिसमें स्कूल में छात्रों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे थे।

जांच रिपोर्ट ने उजागर की स्कूल की कमियां

राजस्थान सरकार ने मामले की तहकीकात के लिए शिक्षा विभाग की एक टीम बनाई थी, जिसने अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी। रिपोर्ट में स्कूल भवन में सुरक्षा की कई गंभीर कमियों का खुलासा हुआ। पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के साथ-साथ शिक्षकों और स्टाफ की लापरवाही भी मुख्य कारण के रूप में सामने आई।

इन खुलासों के बाद शिक्षा विभाग ने आगे की कार्रवाई की रूपरेखा तैयार कर ली है। कक्षा 1 से 8 की मान्यता देखने वाले विभाग ने स्कूल को नोटिस जारी किया है। स्कूल प्रबंधन को 6 जनवरी तक विभाग के समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत करना होगा। उसके बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। सूत्र बताते हैं कि सरकार इस मामले में कोई ढील नहीं दिखाएगी और कड़ा प्रशासनिक कदम उठा सकती है।

पुलिस जांच में नए खुलासों की संभावना

पुलिस भी इस मामले को गंभीरता से देख रही है। स्कूल स्टाफ और कुछ छात्रों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक रिपोर्ट से घटना की पूरी सच्चाई सामने लाने की कोशिश की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करना तय है। पुलिस का मानना है कि यह हादसा लापरवाही के कारण हुआ और इसे रोका जा सकता था।

पीड़ित परिवार की मांग, दोषियों को सजा मिले

पीड़ित छात्रा अमायरा के पिता ने CBSE की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन इसे आधा-अधूरा बताया। उनका कहना है कि यदि कक्षा 9 से 12 की मान्यता रद्द की जा सकती है, तो कक्षा 1 से 8 की मान्यता भी रद्द होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने दोषी शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त आपराधिक कार्रवाई की मांग की। परिवार ने स्पष्ट किया कि इस तरह की लापरवाही को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी