न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नीरजा मोदी स्कूल की मान्यता रद्द होने के बाद भी अमायरा के परिजन संतुष्ट नहीं, शिक्षा विभाग और पुलिस से उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग

नीरजा मोदी स्कूल की मान्यता रद्द होने के बाद भी अमायरा के परिजन संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने राजस्थान शिक्षा विभाग और पुलिस से स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जानिए पूरा मामला, CBSE की कार्रवाई और परिजनों की प्रमुख मांगें।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 31 Dec 2025 8:41:28

नीरजा मोदी स्कूल की मान्यता रद्द होने के बाद भी अमायरा के परिजन संतुष्ट नहीं, शिक्षा विभाग और पुलिस से उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग

नीरजा मोदी स्कूल के खिलाफ CBSE द्वारा सीनियर सेकेंडरी स्तर तक मान्यता रद्द किए जाने के बावजूद दिवंगत छात्रा अमायरा का परिवार इस फैसले से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। परिजनों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कदम का स्वागत जरूर किया है, लेकिन उनका कहना है कि यह कार्रवाई अधूरी है। परिवार अब राजस्थान शिक्षा विभाग और पुलिस से भी स्कूल के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग कर रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई न जाएं।

CBSE के फैसले पर जताया आभार, लेकिन नाराजगी बरकरार

अमायरा के परिजनों ने कहा कि इस पूरे मामले में अब तक CBSE ही पहला ऐसा संस्थान है जिसने ठोस कार्रवाई की है, जिसके लिए वे बोर्ड का आभार व्यक्त करते हैं। हालांकि, उनका मानना है कि स्कूल केवल कक्षा 9 से 12 तक ही नहीं, बल्कि कक्षा 1 से 8 तक भी संचालित होता है और वह एक गैर-सरकारी संस्थान है। ऐसे में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के स्कूलों की मान्यता राजस्थान शिक्षा विभाग (निदेशालय प्रारंभिक शिक्षा) और राजस्थान सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम, 1958 के अंतर्गत आती है। इसी वजह से अब परिवार की नजरें राजस्थान शिक्षा विभाग पर टिकी हैं कि वह CBSE की कार्रवाई के बाद क्या रुख अपनाता है।

दिल्ली से कार्रवाई संभव, तो राजस्थान क्यों पीछे?

परिजनों का तर्क है कि यदि कोई स्कूल कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए सुरक्षित नहीं पाया गया है, तो वह कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले बच्चों के लिए भी सुरक्षित कैसे हो सकता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब दिल्ली में बैठा एक केंद्रीय बोर्ड कार्रवाई कर सकता है, तो राजस्थान का शिक्षा विभाग क्यों चुप है। इसके साथ ही परिवार ने पुलिस से भी इस मामले में निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि दोषियों को जवाबदेह ठहराया जा सके।

क्या है अमायरा सुसाइड मामला

गौरतलब है कि 9 वर्षीय अमायरा जयपुर स्थित नीरजा मोदी स्कूल में कक्षा चार की छात्रा थी। 1 नवंबर 2025 को उसने स्कूल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस हृदयविदारक घटना ने न सिर्फ जयपुर बल्कि पूरे राजस्थान के अभिभावकों को झकझोर कर रख दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें अमायरा को चौथी मंजिल से कूदते हुए देखा गया।

परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि घटना के बाद सबूत मिटाने की कोशिश की गई, प्रशासन ने सहयोग नहीं किया और बच्ची को लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका दावा है कि वे पिछले करीब एक साल से स्कूल प्रबंधन से शिकायतें कर रहे थे, लेकिन उनकी बात को लगातार नजरअंदाज किया गया। इसी कारण परिवार अब इस मामले में व्यापक और निर्णायक कार्रवाई की मांग पर अड़ा हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी