न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कामखेड़ा से कोटा तक पैदल ‘जन क्रांति यात्रा’ पर निकले नरेश मीणा, 150 किलोमीटर तय करेंगे आठ दिन में

राजस्थान की राजनीति में नरेश मीणा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जेल से रिहाई के बाद अब वह "जन क्रांति यात्रा" के जरिए राजनीतिक मैदान में सक्रियता दिखा रहे हैं। यह यात्रा हाड़ौती अंचल की राजनीतिक सरगर्मियों को हवा दे सकती है, जिसकी शुरुआत धार्मिक स्थल कामखेड़ा बालाजी धाम से हो रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 21 Jul 2025 9:29:14

कामखेड़ा से कोटा तक पैदल ‘जन क्रांति यात्रा’ पर निकले नरेश मीणा, 150 किलोमीटर तय करेंगे आठ दिन में

राजस्थान की राजनीति में नरेश मीणा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जेल से रिहाई के बाद अब वह "जन क्रांति यात्रा" के जरिए राजनीतिक मैदान में सक्रियता दिखा रहे हैं। यह यात्रा हाड़ौती अंचल की राजनीतिक सरगर्मियों को हवा दे सकती है, जिसकी शुरुआत धार्मिक स्थल कामखेड़ा बालाजी धाम से हो रही है।

यात्रा के कोऑर्डिनेटर सोहाग मीणा ने बताया कि यह यात्रा 8 दिनों तक चलेगी और 150 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करेगी। यात्रा का समापन 28 जुलाई को कोटा जिले के त्रिकुटा माता मंदिर में होगा। नरेश मीणा पूरे रास्ते अपने समर्थकों के साथ पैदल मार्च करेंगे। सोहाग मीणा ने बताया कि नरेश मीणा की जन क्रांति यात्रा को लेकर हाड़ौती भर में उनके समर्थकों में खासा उत्साह है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा हाड़ौती में आठ दिनों तक चलेगी तथा 21 जुलाई से शुरू होकर 28 जुलाई 2025 को कोटा जिले में जाकर समाप्त होगी।

यात्रा के पहले दिन नरेश मीणा कामखेड़ा के प्रसिद्ध बालाजी मंदिर पर अपने समर्थकों के साथ पूजा अर्चना करेंगे बाद में नरेश मीणा का संबोधन रखा गया है। इसके बाद वह झालावाड़ जिले के अकलेरा पहुंच कलमोदिया चौराहा होते हुए करीब 14 किलोमीटर दूर हरनावदा में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 23 जुलाई को हरनावदा से छीपाबड़ौद जाने का प्रोग्राम तय है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा छीपाबड़ौद से खरखड़ा राम लोथन बपावर पनाहेड़ा कैथून होते हुए कोटा के त्रिकुटा माता मंदिर तक पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा एक जन आंदोलन के रूप में निकाली जा रही है जिसका मकसद भ्रष्टाचार, नशाखोरी, प्रशासनिक लापरवाही और अन्य सामाजिक व न्याय संबंधी मुद्दों को जनता के बीच लाना है।

बारां पहुंचने पर नरेश मीणा का हुआ जोरदार स्वागत

जन क्रांति यात्रा की शुरुआत से पहले इटावा से मांगरोल पहुंचे नरेश मीणा को देखने के लिए उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। बारां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जबरदस्त स्वागत किया इस दौरान नरेश मीणा जहां से गुजरे उनके के साथ गाड़ियों का काफिला भी जुड़ता चला गया। समर्थक भी उनको अपने बीच पाकर काफी उत्साहित दिखे। रास्ते मे गांव ढाणी व कस्बो में जगह-जगह नरेश मीणा के समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया।

जेल से रिहाई के बाद पहली बड़ी राजनीतिक पहल, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

गौरतलब है कि एसडीएम को थप्पड़ मारने के विवादास्पद मामले में नरेश मीणा को आठ महीने जेल में रहना पड़ा था। हाल ही में वह जमानत पर बाहर आए हैं और यह यात्रा उनकी पहली बड़ी राजनीतिक गतिविधि मानी जा रही है। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने लगातार अपने समर्थकों से मुलाकातें शुरू कर दी थीं और अब इस यात्रा के जरिए वह राजनीतिक वापसी का संदेश देना चाहते हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह यात्रा न केवल नरेश मीणा की वापसी की कोशिश है, बल्कि इससे हाड़ौती क्षेत्र में राजनीतिक संतुलन पर भी असर पड़ सकता है। उनकी यह यात्रा आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले क्षेत्रीय मतदाताओं के रुख को प्रभावित कर सकती है।

नरेश मीणा की यह पदयात्रा एक ओर उनकी राजनीतिक सक्रियता की घोषणा है, वहीं दूसरी ओर यह उनके समर्थकों के बीच मजबूत जनाधार बनाने की रणनीति भी प्रतीत होती है। आने वाले दिनों में इस यात्रा की प्रतिक्रिया और समर्थन तय करेगा कि हाड़ौती की राजनीति में यह पहल कितनी असरदार साबित होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका