न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किशनगढ़: ट्रेनिंग के दौरान एयरक्राफ्ट हुआ असंतुलित, रनवे से फिसलकर घास में पहुँचा

किशनगढ़ के अव्याना एविएशन ट्रेनिंग स्कूल में ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान एयरक्राफ्ट लैंडिंग में असंतुलित होकर रनवे से फिसल गया और घास में पहुंचा। ट्रेनिंग पायलट सुरक्षित रही, विमान को हल्का नुकसान। एविएशन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Nov 2025 10:03:55

किशनगढ़: ट्रेनिंग के दौरान एयरक्राफ्ट हुआ असंतुलित, रनवे से फिसलकर घास में पहुँचा

किशनगढ़ के अव्याना एविएशन ट्रेनिंग स्कूल में मंगलवार दोपहर एक ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बताया गया कि एक छोटा एयरक्राफ्ट लैंडिंग के समय असंतुलित होकर रनवे से फिसल गया और घास वाले हिस्से में चला गया। हादसे के समय विमान में एक लड़की मौजूद थी, जो सुरक्षित रही। एविएशन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

लैंडिंग के दौरान बिगड़ा संतुलन

सूत्रों के अनुसार, मंगलवार दोपहर लगभग पौने 1 बजे एयरक्राफ्ट लैंडिंग के दौरान असंतुलित हो गया। विमान रनवे से फिसलकर घास की ओर जाने लगा, लेकिन प्रशिक्षु पायलट ने तुरंत इमरजेंसी प्रक्रिया अपनाई और सुरक्षित बाहर निकल गईं। हादसे में विमान को हल्का नुकसान हुआ, लेकिन किसी को कोई चोट नहीं आई।

घास में जाकर उलट गया विमान

सूचना मिलते ही एयरपोर्ट अथॉरिटी और ट्रेनिंग स्कूल के अधिकारी मौके पर पहुँचे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि लैंडिंग एप्रोच के दौरान एयरक्राफ्ट का बैलेंस बिगड़ गया, जिससे वह घास में जाकर उलट गया। यह हादसा तकनीकी कारणों से हुआ या बाहरी रुकावट की वजह से, इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी।

किशनगढ़ एयरपोर्ट पर पायलट ट्रेनिंग

किशनगढ़ एयरपोर्ट पर अव्याना फ्लाइंग एकेडमी राजस्थान की पहली पूरी तरह विकसित ट्रेनिंग सुविधा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसे 25 साल की लीज पर जमीन उपलब्ध कराई है। एकेडमी ने पायलट ट्रेनिंग के लिए अमेरिका से 6 पाइपर आरचर पीए–28-181 एयरक्राफ्ट और जर्मनी से डबल इंजन डायमंड 43 एयरक्राफ्ट खरीदे हैं।

10 महीने का पायलट कोर्स और फीस

यहां 10 महीने के पायलट ट्रेनिंग कोर्स की फीस 55 लाख रुपये है। एडमिशन के लिए 12वीं में मैथ्स और इंग्लिश विषय होना आवश्यक है। फिलहाल पहले बैच में लगभग 40 स्टूडेंट्स प्रशिक्षण ले रहे हैं, जिनमें ग्राउंड ट्रेनिंग के साथ एयरक्राफ्ट हैंडलिंग और बेसिक फ्लाइंग प्रैक्टिकल्स शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी