न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर का नीरजा मोदी स्कूल मान्यता से बाहर, यहां पढ़ने वाले छात्रों के भविष्य पर क्या पड़ेगा असर? जानिए पूरी जानकारी

जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल की CBSE मान्यता रद्द होने के बाद छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। जानिए इस फैसले के पीछे की वजह, जांच में सामने आई खामियां और स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के भविष्य को लेकर CBSE व राज्य शिक्षा विभाग ने क्या निर्देश दिए हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 31 Dec 2025 8:35:10

जयपुर का नीरजा मोदी स्कूल मान्यता से बाहर, यहां पढ़ने वाले छात्रों के भविष्य पर क्या पड़ेगा असर? जानिए पूरी जानकारी

जयपुर के प्रतिष्ठित नीरजा मोदी स्कूल को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है। चौथी कक्षा की छात्रा अमायरा की मौत के करीब दो महीने बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कड़ा कदम उठाते हुए स्कूल की सीनियर सेकेंडरी तक की मान्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। यह निर्णय CBSE की विस्तृत जांच रिपोर्ट के आधार पर लिया गया, जिसमें बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियमों और संबद्धता उप-नियमों के गंभीर उल्लंघन उजागर हुए। शहर के नामी और महंगे स्कूलों में गिने जाने वाले नीरजा मोदी स्कूल पर यह कार्रवाई अभिभावकों और छात्रों के लिए चिंता का विषय बन गई है।

जांच में सामने आईं गंभीर खामियां

CBSE की जांच रिपोर्ट में साफ तौर पर बताया गया कि स्कूल की ऊपरी मंजिलों पर न तो सुरक्षा जाल लगाए गए थे और न ही गार्ड रेल जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं मौजूद थीं। इससे छात्रों की जान को सीधा खतरा बना हुआ था। इसके अलावा भी कई अन्य सुरक्षा और मान्यता संबंधी नियमों का उल्लंघन पाया गया। बोर्ड ने इससे पहले 20 नवंबर को स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक महीने के भीतर जवाब मांगा था, लेकिन निरीक्षण में पाई गई गंभीर खामियों को देखते हुए CBSE ने मान्यता रद्द करने का फैसला किया।

सीनियर सेकेंडरी तक संबद्धता समाप्त

CBSE के आदेश के अनुसार नीरजा मोदी स्कूल की संबद्धता सीनियर सेकेंडरी स्तर तक रद्द कर दी गई है। हालांकि, कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उसी स्कूल से बोर्ड परीक्षा देने की अनुमति दी गई है। वहीं कक्षा 9वीं और 11वीं में पढ़ने वाले छात्रों को 31 मार्च 2026 तक किसी नजदीकी CBSE मान्यता प्राप्त स्कूल में स्थानांतरित करना अनिवार्य होगा। इन दोनों कक्षाओं में न तो नए दाखिले होंगे और न ही प्रोन्नति की इजाजत दी जाएगी।

CBSE ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्कूल एक शैक्षणिक वर्ष पूरा होने के बाद 2027-28 सत्र से माध्यमिक स्तर की बहाली के लिए आवेदन कर सकता है, वह भी सभी शर्तों के पूर्ण अनुपालन के बाद। सीनियर सेकेंडरी स्तर की संबद्धता के लिए स्कूल को इसके बाद दो अतिरिक्त शैक्षणिक वर्षों तक इंतजार करना होगा। कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले छात्रों के भविष्य को लेकर निर्णय राजस्थान राज्य शिक्षा विभाग द्वारा लिया जाएगा।

घटना के बाद शिक्षकों पर गिरी गाज

गौरतलब है कि 1 नवंबर को नीरजा मोदी स्कूल में चौथी मंजिल से गिरने के बाद छात्रा अमायरा की मौत हो गई थी। इस घटना के कुछ समय बाद स्कूल प्रशासन ने कक्षा अध्यापिका पुनीता शर्मा और गणित शिक्षिका रचना को नौकरी से निकाल दिया था। वहीं राजस्थान शिक्षा विभाग ने भी 17 दिसंबर को स्कूल को नोटिस जारी कर कई खामियों की ओर इशारा किया था, जिसका जवाब 24 दिसंबर तक मांगा गया था। नोटिस में यह भी उल्लेख था कि घटना के बाद मौके से सबूतों के निशान मिटाने की कोशिश की गई और किसी भी मंजिल पर आवश्यक सुरक्षा मानक लागू नहीं थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी