न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में आईपीएल मैचों की उम्मीद, 27 जनवरी तक राजस्थान रॉयल्स को करना होगा होम ग्राउंड का फैसला

जयपुर में आईपीएल मैचों की उम्मीद बढ़ी है। राजस्थान रॉयल्स को 27 जनवरी तक अपना होम ग्राउंड तय करना होगा। सवाई मानसिंह स्टेडियम को आईपीएल 2026 के संभावित वेन्यू में शामिल किया गया है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 21 Jan 2026 10:21:18

जयपुर में आईपीएल मैचों की उम्मीद, 27 जनवरी तक राजस्थान रॉयल्स को करना होगा होम ग्राउंड का फैसला

जयपुर: क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी हो सकती है, क्योंकि सवाई मानसिंह स्टेडियम एक बार फिर आईपीएल मुकाबलों की मेजबानी करता नजर आ सकता है। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) की एडहॉक कमेटी के संयोजक डीडी कुमावत ने जानकारी दी कि आईपीएल के आगामी सत्र के लिए फिलहाल 18 संभावित वेन्यू पर विचार किया जा रहा है, जिनमें जयपुर को भी शामिल किया गया है। ऐसे में अब 27 जनवरी तक राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी को यह तय करना होगा कि वह अपना होम ग्राउंड किस शहर को बनाएगी। इस निर्णय के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि जयपुर में आईपीएल मैचों का आयोजन होगा या नहीं।

आरसीए एडहॉक कमेटी की ओर से जयपुर को आईपीएल 2026 के संभावित वेन्यू के रूप में शामिल किए जाने को लेकर सकारात्मक रुख जताया गया है। कमेटी ने कहा कि वह राज्य सरकार से औपचारिक अनुरोध करेगी कि आईपीएल आयोजन की जिम्मेदारी एडहॉक कमेटी को सौंपी जाए। डीडी कुमावत ने बताया कि बीसीसीआई द्वारा आईपीएल 2026 के लिए तय सभी मानकों और शर्तों को पूरा करने की दिशा में आरसीए एडहॉक कमेटी जल्द ही राज्य सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखेगी, ताकि जयपुर में आईपीएल का आयोजन सुचारू, सफल और भव्य तरीके से किया जा सके।

खेल मैदान के विस्तार की तैयारी

सवाई मानसिंह स्टेडियम परिसर में स्थित आरसीए एकेडमी मैदान के विस्तार की योजना भी बनाई जा रही है, जिसे बीसीसीआई के निर्धारित मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। डीडी कुमावत ने बताया कि बुधवार को राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नीरज के. पवन ने आरसीए एकेडमी मैदान और मुख्य खेल मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद जल्द ही मैदान के विस्तार और बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर एक विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी।

इसके साथ ही कुमावत ने बताया कि आरसीए जिला क्रिकेट संघों से जुड़े लंबित फंड, सब्सिडी और इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित मामलों पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। एडहॉक कमेटी के शेष सदस्यों द्वारा जिला संघों के संबंध में संयोजक को भेजे गए प्रस्तावों पर विचार के लिए एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति के अध्यक्ष पूर्व आरसीए सचिव सुभाष जोशी को बनाया गया है, जबकि पूर्व उपाध्यक्ष विमल शर्मा और पूर्व सचिव सुमेन्द्र तिवारी को सदस्य नियुक्त किया गया है। यह समिति जिला संघों से जुड़े मामलों पर समीक्षा कर आगे की कार्रवाई के लिए सुझाव देगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल