न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में हिट एंड रन: मंदिर से लौट रही बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने मारी टक्कर, मामला दर्ज

जयपुर में झोटवाड़ा क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को फॉर्च्यूनर ने टक्कर मार दी, आरोपी मौके से फरार हो गया। आमेर में भी सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत। शहर में बढ़ती हिट एंड रन घटनाएं चिंता का विषय बन रही हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 31 Jul 2025 4:13:27

जयपुर में हिट एंड रन: मंदिर से लौट रही बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने मारी टक्कर, मामला दर्ज

राजस्थान की राजधानी जयपुर में हिट एंड रन की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताज़ा मामला झोटवाड़ा क्षेत्र से सामने आया है, जहां सड़क पार कर रही एक बुजुर्ग महिला को तेज़ गति से आ रही फॉर्च्यूनर कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पूजा करके लौट रही थीं घर, रास्ते में हुआ हादसा

घायल महिला की पहचान भंवरी देवी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वे मंदिर में दर्शन करने के बाद घर वापस जा रही थीं। तभी तेज रफ्तार में आई फॉर्च्यूनर ने उन्हें सीधा टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गाड़ी कुछ क्षणों के लिए रुकी, चालक ने महिला की स्थिति देखी और फिर तुरंत गाड़ी में बैठकर फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया।

बेटे ने पुलिस में दी शिकायत, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

घटना के बाद पीड़िता के बेटे ने झोटवाड़ा थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि टक्कर के बाद भंवरी देवी हवा में उछलती हैं और ज़मीन पर गिरती हैं। पुलिस अब आरोपी की शिनाख्त और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

आमेर में भी हुआ दर्दनाक हादसा, 15 वर्षीय किशोर की मौत

इसी तरह की एक और दुर्घटना जयपुर के आमेर क्षेत्र में मंगलवार की शाम को हुई। 15 वर्षीय सफान बैग अपने रिश्तेदार के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था, जब नई माता मंदिर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि सफान सीधे ट्रक के नीचे चला गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसका रिश्तेदार घायल हुआ लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

स्थानीय लोगों में रोष, पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद आमेर क्षेत्र में मातम और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। लगातार हो रहे इन हादसों ने शहरवासियों को चिंता में डाल दिया है और सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?