न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गूगल मैप ने दिया गलत रास्ता, चित्तौड़गढ़ में बड़ा हादसा – एक ही परिवार के 9 लोग बहे, 3 की मौत

चित्तौड़गढ़ में गूगल मैप की गलत दिशा ने लिया खौफनाक रूप। एक परिवार की वैन नदी की बंद पुलिया पर फंसकर बह गई। 9 लोग बहे, 3 की मौत, 1 लापता। जानिए पूरा मामला।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 27 Aug 2025 12:21:07

गूगल मैप ने दिया गलत रास्ता, चित्तौड़गढ़ में बड़ा हादसा – एक ही परिवार के 9 लोग बहे, 3 की मौत

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में गूगल मैप पर आंख मूंदकर भरोसा करना एक परिवार के लिए भारी त्रासदी साबित हुआ। देर रात बनास नदी की एक जर्जर पुलिया पर वैन फंसने से नौ लोग पानी के तेज बहाव में बह गए। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से पांच लोगों को तो बचा लिया गया, लेकिन चार में से तीन की मौत हो चुकी है, जबकि एक की तलाश अब भी जारी है। राशमी थाना क्षेत्र में यह घटना मंगलवार आधी रात के बाद हुई। भोपालसागर के कानाखेड़ा गांव का परिवार भीलवाड़ा के प्रसिद्ध सवाईभोज मंदिर में दर्शन कर लौट रहा था। रास्ता भटकने पर उन्होंने गूगल मैप की मदद ली। ऐप ने उन्हें सोमी-उपरेड़ा पुलिया की ओर मोड़ दिया, जो पिछले तीन साल से बंद थी और इस पर से तेज पानी बह रहा था। अंधेरे में ड्राइवर को हालात समझ नहीं आए और वैन पुलिया के गड्ढे में फंसकर बहाव में समा गई।

नदी में बचाव कार्य बना चुनौती

बनास नदी में लगातार बजरी खनन से बने गहरे गड्ढों ने रेस्क्यू अभियान और कठिन बना दिया। सिविल डिफेंस की टीम को रात में ही अलर्ट कर दिया गया, लेकिन अंधेरा होने के कारण राहत कार्य शुरू नहीं हो पाया। सुबह होते ही नावों की मदद से ऑपरेशन चलाया गया। ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और प्रशासन की मदद की। रेस्क्यू टीम को सुबह दो महिलाओं और एक बच्ची के शव मिले। अब तक इनकी पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। परिवार की बाकी एक बच्ची अब भी लापता है, जिसकी तलाश लगातार जारी है। घटना स्थल पर राशमी एसडीएम, गंगरार डिप्टी और स्थानीय थाना पुलिस मौजूद हैं और राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

कौन बचे और कौन बहे?

पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों की बहादुरी से मदनलाल (25), हितेश (16), लीला (18) और दो मासूम शिशु – काव्यांश व आयांश (9-9 माह) को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं हादसे में चंदा (21), ममता (25), खुशी (4) और रुत्वी (6) पानी के तेज बहाव में बह गए। इनमें से तीन के शव मिल चुके हैं और एक बच्ची की खोज अभी भी जारी है।

स्थानीयों में आक्रोश और सवाल

घटना ने न सिर्फ एक परिवार को झकझोर दिया बल्कि ग्रामीणों में भी आक्रोश फैला दिया है। लोगों का कहना है कि जब पुलिया तीन साल से बंद थी, तो गूगल मैप अब भी इसे चालू रास्ते के रूप में क्यों दिखा रहा था? साथ ही प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं कि खतरनाक पुलिया को लेकर कोई चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?