न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डिवाइडर से टकराई कार, दो की मौत, टक्कर इतनी जबरदस्त कि कार के उड़ गए परखच्चे

चित्तौड़गढ़ के भादसोड़ा में उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्स लेन पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दो लोगों की मौत, एक घायल। हादसे के कारण कार के टुकड़े-टुकड़े हो गए, पुलिस ने जांच शुरू की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Dec 2025 1:42:54

डिवाइडर से टकराई कार, दो की मौत, टक्कर इतनी जबरदस्त कि कार के उड़ गए परखच्चे

चित्तौड़गढ़: जिले के भादसोड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्स लेन पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार अचानक सड़क के बीच लगे सीमेंट डिवाइडर से टकरा गई और पलटी खा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का इंजन बोनट से उछलकर सर्विस रोड से भी दूर जा गिरा। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

भादसोड़ा थानाधिकारी महेंद्रसिंह गुर्जर ने बताया कि हादसा मंगलवार सुबह लगभग 7 बजे हुआ। उदयपुर से चित्तौड़गढ़ की ओर जा रही कार नरधारी गांव के पास डिवाइडर से टकराई। टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और राहगीरों व ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। एक व्यक्ति कार में फंस गया, जिसे ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया।

घायलों और मृतकों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से चित्तौड़गढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीणों के अनुसार, मौके पर ही दो लोगों की मौत हो चुकी थी। यह तीनों व्यक्ति उदयपुर निवासी बताए जा रहे हैं। मृतकों के शव जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाए गए हैं और परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों के आने के बाद शव की शिनाख्त और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। घायल व्यक्ति की पहचान प्रवीण के रूप में हुई है। घटना स्थल पर नेशनल हाईवे के मैनेजर नरेंद्र चौधरी और पूर्व प्रधान गोविंदसिंह समेत कई ग्रामीण भी पहुंचे।

तेज रफ्तार को कारण मान रही पुलिस

भादसोड़ा थानाधिकारी महेंद्रसिंह गुर्जर ने कहा कि प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण तेज गति बताया जा रहा है। उदयपुर से चित्तौड़गढ़ जा रही यह कार इतनी तेज थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद इंजन तक उछलकर दूर जा गिरा। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और हादसे की गहन जांच शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी