न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली तक पहुंचा चित्तौड़गढ़ बीजेपी में गुटबाजी का मामला, जिला अध्यक्ष को तलब

चित्तौड़गढ़ बीजेपी में मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियों को लेकर गुटबाजी और विवाद दिल्ली तक पहुंच गया, जिला अध्यक्ष रतन गाडरी को तलब किया गया। सीपी जोशी और चंद्रभान सिंह के गुट में तनाव बढ़ा, पार्टी नेतृत्व की चुप्पी पर उठे सवाल।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 30 Jan 2026 11:03:01

दिल्ली तक पहुंचा चित्तौड़गढ़ बीजेपी में गुटबाजी का मामला, जिला अध्यक्ष को तलब

चित्तौड़गढ़ बीजेपी में उठापटक का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंडल अध्यक्षों की ताज़ा नियुक्तियों के बाद पार्टी के भीतर अलग-अलग गुटों के बीच विवाद और गहराता दिख रहा है। असंतुष्ट गुट ने 29 जनवरी का अल्टीमेटम जारी किया था, लेकिन प्रदेश नेतृत्व की चुप्पी ने नाराजगी और बढ़ा दी।

एक तरफ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या और जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी के समर्थक खड़े हैं, वहीं दूसरी तरफ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सीपी जोशी का नाराज गुट सक्रिय है। अब तक इस मामले पर 3 से 4 बैठकें भी हो चुकी हैं। विवाद का मूल कारण 6 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति है। सीपी जोशी गुट के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि निर्धारित मापदंडों को दरकिनार कर 6 में से 5 मंडल अध्यक्ष चंद्रभान गुट के समर्थक बनाए गए।

जिला अध्यक्ष के नामों ने बढ़ाया विवाद

सूत्रों के मुताबिक, मंडल अध्यक्षों की घोषणा जिलाध्यक्ष और विधायक की सहमति से ही की गई थी। विवाद बढ़ते देख जिलाध्यक्ष रतन गाडरी को दिल्ली तलब किया गया। बताया जा रहा है कि उनके द्वारा भेजे गए नामों ने ही पार्टी में असंतोष को हवा दी। नियमों के अनुसार, मंडल अध्यक्ष की आयु 35 से 45 वर्ष होनी चाहिए, लेकिन नियुक्तियों में इस सीमा की अनदेखी की गई।

नवनियुक्त पदाधिकारियों पर सवाल

भदेसर मंडल अध्यक्ष पर आपराधिक मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। ये व्यक्ति जिलाध्यक्ष के करीबी बताए जा रहे हैं। आरोप है कि कुछ नवनियुक्त अध्यक्ष पहले पार्टी से निष्कासित रह चुके हैं, जो पार्टी के सिद्धांतों के खिलाफ माना जा रहा है। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट, बांसवाड़ा प्रभारी कमलेश पुरोहित, महामंत्री रघु शर्मा और हर्षवर्धन सिंह जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इसके अलावा सागर सोनी, गोपाल चौबे और रणजीत सिंह भाटी ने भी नियुक्तियों पर कड़ा ऐतराज जताया।

जिला अध्यक्ष का बचाव

भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी से इस मामले पर सवाल किए गए, लेकिन उन्होंने किसी कार्यक्रम में व्यस्त होने का हवाला देते हुए जवाब देने से बच गए। सूत्रों के अनुसार, चित्तौड़गढ़, बस्सी और घोसुण्डा मंडल अध्यक्ष विधायक के समर्थक हैं, जबकि भदेसर मंडल अध्यक्ष पार्टी अध्यक्ष के नजदीकी बताए जा रहे हैं।

कुल मिलाकर, चित्तौड़गढ़ बीजेपी में गुटबाजी और नियुक्तियों के विवाद ने पार्टी नेतृत्व को सक्रिय होने के लिए मजबूर कर दिया है और मामला अब दिल्ली तक पहुँच गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?