न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘अजातशत्रु’ को श्रद्धांजलि: सीएम भजनलाल का ऐलान—जयपुर में बनेंगे ‘अटल लोकतंत्र उपवन’ और ‘अटल काव्य स्मारक’

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा ने ‘अटल लोकतंत्र उपवन’ और ‘अटल काव्य स्मारक’ बनाने की घोषणा की। सिटी पार्क में बनने वाले स्मारक के लिए 30 करोड़ रुपये के बजट का ऐलान किया गया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 26 Dec 2025 8:20:00

‘अजातशत्रु’ को श्रद्धांजलि: सीएम भजनलाल का ऐलान—जयपुर में बनेंगे ‘अटल लोकतंत्र उपवन’ और ‘अटल काव्य स्मारक’

जयपुर: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर गुरुवार को राजधानी जयपुर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में एक विशाल जनसभा हुई, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दो महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने जयपुर में ‘अटल लोकतंत्र उपवन’ तथा ‘अटल काव्य स्मारक’ के निर्माण का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने सुशासन को जनता के केंद्र में रखकर नई परिभाषा दी और जनसेवा को राजनीति की आत्मा बनाया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अटल जी ने जनप्रतिनिधियों को सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता के साथ समाज के उत्थान का मार्ग दिखाया। वे केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक युग, एक विचारधारा और प्रेरणा का स्रोत थे। उनकी राजनीति किसी सीमा में बंधी नहीं रही—वे सदैव राष्ट्रहित में कठोर निर्णय लेने के लिए दृढ़ रहे। पोखरण में परमाणु परीक्षण इसका सशक्त उदाहरण है, जहां वैश्विक दबावों के बावजूद भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाकर उन्होंने विश्व मंच पर देश की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई दी।

राजनीति सत्ता नहीं, जनसेवा का माध्यम

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने आचरण से यह सिद्ध किया कि राजनीति सत्ता हासिल करने का साधन नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है। उनकी सरलता, विनम्रता और मृदुभाषी स्वभाव ने उन्हें जन-जन का नेता बनाया। अटल जी ने यह भी दिखाया कि मजबूत और निर्णायक फैसले लेने के लिए कठोर व्यवहार आवश्यक नहीं होता—मधुर वाणी के साथ भी इस्पात जैसी दृढ़ता संभव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्तमान सरकार, अटल जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल