न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: झुंझुनूं में ACB की बड़ी कार्रवाई, PWD XEN और दलाल गिरफ्तार; बाईपास अलाइनमेंट बदलने के नाम पर 33 लाख की रिश्वत लेते दबोचे गए

झुंझुनूं में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए PWD के XEN और एक दलाल को 33 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। बाईपास अलाइनमेंट बदलने के नाम पर 75 लाख की डिमांड का मामला सामने आया, जिसमें जांच अभी जारी है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 11 Apr 2026 12:59:27

राजस्थान: झुंझुनूं में ACB की बड़ी कार्रवाई, PWD XEN और दलाल गिरफ्तार; बाईपास अलाइनमेंट बदलने के नाम पर 33 लाख की रिश्वत लेते दबोचे गए

राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार देर रात झुंझुनूं जिले के बग्गड़ क्षेत्र में छापेमारी करते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यकारी अभियंता राकेश कुमार और उनके कथित सहयोगी दलाल याकूब अली को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि दोनों मिलकर बाईपास सड़क के अलाइनमेंट में बदलाव कराने के नाम पर 33 लाख रुपये की पहली किश्त स्वीकार कर रहे थे।

शुरुआत 75 लाख की मांग से, बाद में 50 लाख में तय हुआ सौदा

एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप सारस्वत ने जानकारी दी कि मामला तब सामने आया जब पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, उसकी जमीन बग्गड़ बाईपास के प्रस्तावित रास्ते में आ रही थी और उसे बचाने के लिए सड़क के नक्शे में बदलाव करने के बदले 75 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। इस कथित डील में दलाल याकूब अली और XEN राकेश कुमार शामिल थे।

जांच और सत्यापन के दौरान पीड़ित ने रिश्वत राशि कम कराने की कोशिश की, जिसके बाद सौदा 50 लाख रुपये पर तय हुआ। इसी आधार पर एसीबी ने ट्रैप की योजना तैयार की।

चौमूं पुलिया पर जाल बिछाकर पकड़ा गया दलाल

शुक्रवार रात योजना के तहत याकूब अली ने पीड़ित को जयपुर के सीकर रोड स्थित चौमूं पुलिया पर बुलाया। जैसे ही पीड़ित ने उसे 33 लाख रुपये की पहली किश्त सौंपी, पहले से मौजूद एसीबी टीम ने मौके पर ही दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूरी कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से की गई।

फोन कॉल से खुला दूसरा नाम, XEN भी गिरफ्तार

दलाल की गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने रणनीति के तहत उसी से XEN राकेश कुमार को फोन करवाया। बातचीत के दौरान जैसे ही पैसे मिलने की पुष्टि हुई, दूसरी टीम सक्रिय हो गई। इसके बाद चिड़ावा क्षेत्र से लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता राकेश कुमार को भी हिरासत में ले लिया गया।

इस तरह पूरे मामले में दोनों मुख्य आरोपियों को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

सरकारी जुड़ी कंपनी का मालिक निकला मुख्य दलाल

जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार याकूब अली वैशाली नगर क्षेत्र में “झुंझुनूं इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड” नाम से एक कंपनी संचालित करता है, जो सरकारी सूचीबद्ध (नोटिफाइड) फर्म बताई जा रही है। खास बात यह है कि बग्गड़ में स्टेट हाईवे से जुड़े बाईपास अलाइनमेंट के काम से भी यह कंपनी जुड़ी हुई थी।

इसी आधिकारिक जुड़ाव का फायदा उठाकर आरोपी कथित तौर पर विभागीय अधिकारियों के लिए बिचौलिए की भूमिका निभा रहा था।

मोबाइल जांच से खुल सकते हैं बड़े नाम

फिलहाल एसीबी दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस 33 लाख रुपये की रिश्वत राशि के वितरण में अन्य लोगों की भूमिका भी हो सकती है।

जांच एजेंसी यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस सौदे में और किन-किन अधिकारियों या व्यक्तियों को हिस्सा मिलने वाला था। मामले में आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?