न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, 4727 दलित परिवारों का ₹68 करोड़ का कर्ज माफ

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने दलित परिवारों को बड़ी राहत देते हुए ₹68 करोड़ की कर्जमाफी की घोषणा की है। इससे 4727 परिवारों को लाभ मिलेगा, जिनका कर्ज मार्च 2020 तक डिफॉल्ट में था।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 03 Jun 2025 4:07:26

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, 4727 दलित परिवारों का ₹68 करोड़ का कर्ज माफ

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए राज्य के 4727 दलित परिवारों का करीब ₹68 करोड़ का कर्ज माफ करने की घोषणा की। यह कर्ज एससी लैंड डिवेलपमेंट ऐंड फाइनेंस कॉर्पोरेशन से लिया गया था और डिफॉल्ट हो चुका था। सरकार के इस फैसले से हजारों गरीब और ज़रूरतमंद परिवारों को राहत मिलेगी।

जानकारी के अनुसार, माफ किए गए कुल कर्ज में ₹30 करोड़ मूलधन, ₹22 करोड़ ब्याज और ₹15 करोड़ पीनल इंटरेस्ट शामिल है। यह कर्ज मार्च 2020 तक का है, जिसे अब पूरी तरह माफ कर दिया गया है।

बजट में पहले से था प्रावधान

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जानकारी दी कि वर्ष 2025-26 के बजट में इस कर्जमाफी के लिए पहले से ही राशि आवंटित कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि 2020 के बाद कर्ज लेने वालों की समस्याओं को भी सरकार संवेदनशीलता से देख रही है और उनकी मदद की जाएगी।

चीमा ने कहा, "इन परिवारों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए वे कर्ज चुका नहीं सके थे। फिर भी इनकी रिकवरी दर 84% रही है, जो कि बहुत कम नहीं है।"

राज्य में कर्ज और पानी दोनों बड़े मुद्दे

जनवरी में विधानसभा में यह मुद्दा उठा था कि पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर डिवेलपमेंट बैंक के पास किसानों को नया कर्ज देने के लिए धनराशि की भारी कमी है। राज्य में 55,574 किसानों पर करीब ₹1444 करोड़ का कर्ज बकाया है, जबकि केवल ₹300 करोड़ की ही वसूली हो पाई है। इससे नाबार्ड की किश्तें और कर्मचारियों के वेतन जैसी जरूरतें पूरी की जा रही हैं।

नदियों के जल संकट पर भी बोले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नदियों में घटते जल स्तर के मुद्दे पर भी बयान दिया। उन्होंने बताया कि सतलुज, रावी और ब्यास नदियों में पानी की मात्रा अब पहले की तुलना में बहुत कम हो गई है। दूसरी ओर, राज्यों की पानी की मांग बढ़ती जा रही है।

मान ने कहा, "हमारी सरकार ने नहरों की खुदाई करवाई है और अब पानी पंजाब के कोने-कोने तक पहुंच रहा है। भाखड़ा-ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड की स्थिति वही बनी हुई है, लेकिन हम लगातार प्रयास कर रहे हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें