न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब CM भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, मोहाली फोर्टिस अस्पताल में भर्ती

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएम की हालत फिलहाल स्थिर है और डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Sep 2025 10:21:42

पंजाब CM भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, मोहाली फोर्टिस अस्पताल में भर्ती

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें आज मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएम मान पिछले दो दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, जिसके कारण उन्हें आज अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता पड़ी। खराब स्वास्थ्य की वजह से वे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के प्रस्तावित दौरे में भी शामिल नहीं हो सके।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले सीएम आवास पर डॉक्टरों की देखरेख में इलाज करवा रहे थे, लेकिन आज अचानक उनकी सेहत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उन्हें भर्ती कर लिया गया है और फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

कैबिनेट बैठक टली

पंजाब में बाढ़ की स्थिति को लेकर आज शाम चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस में होने वाली अहम कैबिनेट बैठक को भी सीएम भगवंत मान की अस्वस्थता के कारण स्थगित कर दिया गया। इस बैठक में बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति और राहत कार्यों पर चर्चा होनी थी।

गुरुवार को ही आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था। दौरे के बाद केजरीवाल ने बताया कि कई लोग अपने घरों को नहीं छोड़ना चाहते हैं, इसलिए उन्हें गांव के भीतर ही मदद उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं, कुछ लोगों को राहत शिविरों में सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि पंजाबियों में एक-दूसरे की मदद करने की भावना बहुत मजबूत है, और यही भावना राज्य को इस आपदा से जल्दी उबारने में सहायक होगी।

पंजाब के कई जिले बाढ़ की चपेट में

राज्य में हाल ही में हुई भारी बारिश के बाद पंजाब के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। राहत कार्यों के लिए सेना की भी मदद ली जा रही है। आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर फंसे लोगों तक राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं। इस बाढ़ के कारण हजारों लोगों को सुरक्षित स्थान या राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है। अफसोस की बात यह है कि इस प्राकृतिक आपदा में कई लोगों की मौत भी हुई है।

अस्पताल का बयान

सीएम भगवंत मान के स्वास्थ्य को लेकर फोर्टिस अस्पताल ने बयान जारी किया है। बयान में कहा गया कि उन्हें थकावट और लो हर्ट रेट की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर उनकी महत्वपूर्ण अंगों की जांच की गई और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। उन्हें निगरानी में रखा गया है और उनकी नाड़ी की गति में सुधार हुआ है। चिकित्सा टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें