न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब: बिक्रम मजीठिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, ड्रग मनी लॉन्ड्रिंग केस में भेजे गए नाभा जेल

पंजाब की राजनीति में एक और बड़ा मोड़ सामने आया है। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को रविवार को मोहाली कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जिसके बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नाभा जेल शिफ्ट किया गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 06 Jul 2025 10:35:34

पंजाब: बिक्रम मजीठिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, ड्रग मनी लॉन्ड्रिंग केस में भेजे गए नाभा जेल

मोहाली। पंजाब की राजनीति में एक और बड़ा मोड़ सामने आया है। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को रविवार को मोहाली कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जिसके बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नाभा जेल शिफ्ट किया गया।

25 जून को हुई थी गिरफ्तारी

गौरतलब है कि मजीठिया को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने 25 जून को अमृतसर स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था। उन पर ड्रग मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े गंभीर आरोप हैं। गिरफ्तारी के अगले दिन कोर्ट ने उन्हें 7 दिन की रिमांड पर भेजा था, जिसे बाद में 4 दिन और बढ़ा दिया गया। रविवार को यह रिमांड समाप्त हुई, जिसके बाद कोर्ट में अवकाश के दिन विशेष पेशी हुई।

तीन दिन रिमांड रिजर्व रखे विजिलेंस ने

सरकारी वकील फेरी सोफत के अनुसार, कुल रिमांड 15 दिन की स्वीकृत थी, जिसमें से 12 दिन का उपयोग किया गया है। विजिलेंस ब्यूरो ने शेष 3 दिन का रिमांड आगे की पूछताछ के लिए सुरक्षित रखा है। वकील ने कहा कि मामले में विजिलेंस टीम विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, और यदि जरूरत पड़ी तो मजीठिया को दोबारा पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जा सकता है।

कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा, समर्थकों को रोका गया

मोहाली कोर्ट में मजीठिया की पेशी के दौरान सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए। पुलिस की कई टुकड़ियां, गाड़ियों का काफिला और चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात रहे। इस दौरान अकाली दल के समर्थकों ने मजीठिया से मिलने और कोर्ट तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक दिया।

राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज़

इधर, शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब पुलिस पर राजनीतिक दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कुछ तस्वीरें साझा कर दावा किया कि सरकार ने उनके कई वरिष्ठ नेताओं को नजरबंद कर दिया।

अकाली दल के अनुसार, कोर कमेटी के सदस्य जत्थेदार तीरथ सिंह महला को उनके घर में नजरबंद किया गया, ताकि वे मजीठिया की पेशी में शामिल न हो सकें। इसके अलावा पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका को भी उनके गांव मलूका में उनके आवास पर पुलिस बल लगाकर नजरबंद कर दिया गया।

19 जुलाई तक रहेंगे जेल में

कोर्ट के आदेश के बाद बिक्रम सिंह मजीठिया को 19 जुलाई तक नाभा जेल भेजा गया है। माना जा रहा है कि केस में आगे और खुलासे हो सकते हैं, क्योंकि विजिलेंस ब्यूरो ने अब तक कई दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें