न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लुधियाना में कांग्रेस की 'कुर्सी यात्रा', आरोप– राज्यसभा की सीट के लिए पंजाब की बलि चढ़ाना चाहते हैं केजरीवाल

लुधियाना वेस्ट विधानसभा उपचुनाव के बीच कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर राज्यसभा की कुर्सी पाने की लालसा का आरोप लगाते हुए कुर्सी यात्रा निकाली। कांग्रेस ने इसे AAP की राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा कि यह चुनाव पंजाब के आत्मसम्मान पर हमला है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 15 Jun 2025 1:57:06

लुधियाना में कांग्रेस की 'कुर्सी यात्रा', आरोप– राज्यसभा की सीट के लिए पंजाब की बलि चढ़ाना चाहते हैं केजरीवाल

लुधियाना वेस्ट विधानसभा उपचुनाव के बीच कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर राज्यसभा की कुर्सी पाने की लालसा का आरोप लगाते हुए 'कुर्सी यात्रा' निकाली। कांग्रेस ने इसे AAP की राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा कि यह चुनाव पंजाब के आत्मसम्मान पर हमला है।

पंजाब की राजनीति में इस समय लुधियाना वेस्ट उपचुनाव ने सियासी हलचलें तेज कर दी हैं। शुक्रवार को कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (AAP) और उसके संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक प्रतीकात्मक ‘कुर्सी यात्रा’ निकालकर राजनीतिक हमला बोला। इस यात्रा में केजरीवाल के एक पुतले को एक बड़ी कुर्सी पर बिठाया गया था और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसे लेकर बैंड-बाजे के साथ लुधियाना की सड़कों पर मार्च किया।

यात्रा का नेतृत्व कर रहीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा ने केजरीवाल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “दिल्ली की कुर्सी छिनने के बाद अब केजरीवाल पंजाब के जरिए राज्यसभा में पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। सत्ता का मोह और शाही जीवनशैली उनकी प्राथमिकता बन चुकी है।”

पंजाब कांग्रेस के सह प्रभारी राणा गुरजीत सिंह भी इस यात्रा में मौजूद रहे। उन्होंने AAP की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि केजरीवाल पहले ही दिल्ली में अपने नजदीकी भ्रष्टाचार के आरोपियों को बचाने के लिए पंजाब की सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु ने कहा, “यह चुनाव केवल एक विधायक के चयन का नहीं, बल्कि एक पंजाबी राज्यसभा सदस्य की बलि देकर केजरीवाल को दोबारा सत्ता में पहुंचाने की साजिश है। आम आदमी पार्टी संजीव अरोड़ा की सीट पर नजर गड़ाए हुए है ताकि केजरीवाल खुद राज्यसभा में घुस सकें।”

आशु ने आरोप लगाया कि केजरीवाल अब एक बेरोजगार नेता बन चुके हैं क्योंकि उन्होंने दिल्ली में नई दिल्ली विधानसभा सीट भी गंवा दी है। अब वे अपने लिए एक नई ‘नौकरी’ की तलाश कर रहे हैं, वह भी राज्यसभा में।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस की यह 'कुर्सी यात्रा' सिर्फ प्रतीकात्मक विरोध नहीं है, बल्कि AAP की रणनीतियों को जनता के सामने उजागर करने की कोशिश है। यह कांग्रेस की ओर से अपने परंपरागत वोटरों को एकजुट करने की भी कोशिश मानी जा रही है।

लुधियाना वेस्ट का यह उपचुनाव अब न केवल एक स्थानीय चुनाव रह गया है, बल्कि यह एक बड़ी राजनीतिक लड़ाई का प्रतीक बन चुका है, जिसमें राज्यसभा की कुर्सी तक पहुंचने की महत्वाकांक्षा और पंजाब की अस्मिता के मुद्दे आमने-सामने खड़े हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें