न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमृतसर में AAP सरपंच हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में ढेर, कुख्यात गैंगस्टर के लिए करता था काम

अमृतसर में AAP सरपंच हत्याकांड से जुड़े आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी कुख्यात गैंगस्टर प्रभु दसुवाल के लिए काम करता था। घटना के बाद राजनीति भी गरमा गई है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 06 Jan 2026 8:07:48

अमृतसर में AAP सरपंच हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में ढेर, कुख्यात गैंगस्टर के लिए करता था काम

अमृतसर में आम आदमी पार्टी के सरपंच की हत्या से जुड़े मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। मंगलवार (6 जनवरी) को तरन तारन के पास पुलिस और हत्यारों के एक सहयोगी के बीच आमना-सामना हुआ, जिसमें आरोपी गैंगस्टर ढेर हो गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मारा गया आरोपी कुख्यात गैंगस्टर प्रभु दसुवाल के लिए काम करता था। जांच में सामने आया है कि वह सरपंच की हत्या की साजिश का हिस्सा था, हालांकि वह सीधे तौर पर गोली चलाने वाले हमलावरों में शामिल नहीं था। इसके बावजूद उसकी भूमिका को बेहद अहम माना जा रहा था।

शादी समारोह के दौरान मारी गई थी गोली

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के नेता और गांव के सरपंच झरमल सिंह की रविवार (4 जनवरी) को एक शादी समारोह के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह वारदात अमृतसर में उस वक्त हुई, जब झरमल सिंह तरनतारन जिले के वलटोहा गांव से एक शादी में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने बेहद करीब से उन पर फायरिंग कर दी।

पुलिस के अनुसार, गोली सीधे सिंह के माथे पर लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त की गई और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए गए।

घटना पर बीजेपी का तीखा हमला

इस हत्याकांड को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब सरकार पर जोरदार हमला बोला है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना का सीसीटीवी वीडियो साझा करते हुए लिखा, “अमृतसर में दिनदहाड़े आम आदमी पार्टी के सरपंच की हत्या का खौफनाक वीडियो सामने आया है। पंजाब में इससे ज्यादा शर्मनाक स्थिति और क्या हो सकती है। अपराधियों को कानून का कोई डर नहीं है, वे बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।”

पूनावाला ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के शासन में पंजाब की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा, “सिद्धू मूसेवाला की हत्या से लेकर ग्रेनेड हमलों, ड्रग तस्करी, माफिया राज और गैंगवार तक—पंजाब को अपराध के हवाले कर दिया गया है। आखिर राज्य को किस दिशा में ले जाया जा रहा है?”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें