न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले सियासी संग्राम, संजय राउत का बड़ा बयान – 'BJP के पास नहीं है बहुमत'

उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। विपक्षी गठबंधन INDIA ने मॉक पोल आयोजित किया, वहीं शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने दावा किया कि BJP के पास बहुमत नहीं है। अब देखना होगा कि अंतिम नतीजे किसके पक्ष में जाते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Sep 2025 3:05:44

उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले सियासी संग्राम, संजय राउत का बड़ा बयान – 'BJP के पास नहीं है बहुमत'

उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में विपक्षी गठबंधन INDIA ने रविवार (8 सितंबर) को अपने सांसदों के लिए एक मॉक पोल आयोजित करने का ऐलान किया है। यह अभ्यास पुराने संसद भवन में दोपहर 2:30 बजे होगा, जहां सभी सांसदों की मौजूदगी अनिवार्य बताई गई है।

इस मॉक पोल का मकसद है कि सांसद वोटिंग प्रक्रिया को अच्छे से समझ सकें और वास्तविक चुनाव के दिन कोई चूक न हो। ठीक इसी तरह का अभ्यास एनडीए खेमे ने भी शनिवार को किया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक शामिल हुए थे। इसी बीच, राज्यसभा सांसद और शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि “भाजपा के पास आवश्यक बहुमत नहीं है।”

“अंतरात्मा की आवाज़ सुनकर करें मतदान” – राउत

संजय राउत ने कहा, “बीते दिन एनडीए ने भी मॉक पोल कराया था, जिसमें पीएम मोदी तक शामिल हुए। आज विपक्ष अपनी तैयारी करेगा। लोकतंत्र में यह प्रक्रिया बेहद अहम है, ताकि सांसदों को मतदान के समय किसी प्रकार की दिक्कत न हो। मेरा कहना है कि उपराष्ट्रपति का पद एक संवैधानिक जिम्मेदारी है। हमारे प्रत्याशी जस्टिस बी. सुधर्शन रेड्डी हैं और हम सभी सांसदों से अपील करते हैं कि वे वोट डालते समय केवल राष्ट्रहित, संविधान की रक्षा और अपनी अंतरात्मा की आवाज़ को प्राथमिकता दें।”

पूर्व उपराष्ट्रपति को लेकर भी साधा निशाना

राउत ने आगे कहा, “आज देश की हालत किसी से छिपी नहीं है। पूर्व उपराष्ट्रपति का आज गायब रहना इस बात की गवाही देता है कि लोकतंत्र पूरी तरह स्वस्थ स्थिति में नहीं है। जो भी अपनी रीढ़ की हड्डी सीधी करने की कोशिश करता है, उसे किनारे कर दिया जाता है। आने वाले उपराष्ट्रपति को भी इस सच्चाई से सचेत रहना होगा।”

चुनावी जंग में विपक्ष बनाम एनडीए

स्पष्ट है कि उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले दोनों ही खेमे पूरी ताकत झोंक रहे हैं। एक ओर एनडीए बहुमत का दावा करते हुए अपने सांसदों को एकजुट करने में लगा है, तो दूसरी तरफ विपक्ष इसे संविधान और लोकतंत्र की जंग करार दे रहा है। अब नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हैं, जब यह साफ होगा कि सांसद अपने-अपने दल की लाइन का पालन करते हैं या फिर अंतरात्मा की आवाज़ को तरजीह देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत